फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 गुना बड़ा हुआ देहरादून एयरपोर्ट: खास तरह से हुआ तैयार, दिखी संस्कृति, प्रकृति और वास्तुकला की झलक, तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2024 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Feb 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Airport becomes 10 times bigger glimpse of culture, nature and architecture Photos
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज-2 का उद्घाटन किया। अब दून एयरपोर्ट की पैसेंजर क्षमता करीब 10 गुना बढ़ गई है।



एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू शुरू होने से एयरपोर्ट की क्षमता चार लाख पैसेंजर प्रतिवर्ष से बढ़कर अब 47 लाख पैसेंजर प्रतिवर्ष तक हो गई है। पीक आवर्स में यह यह टर्मिनल 3240 यात्रियों को सेवाएं देने में सक्षम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को ध्यान में रखकर टर्मिनल तैयार किया गया है।

Chardham Yatra 2024: इन दो रूटों पर हेलिकॉप्टर सेवा की तैयारी तेज, सरकार की शर्तों पर होगा संचालन

Dehradun Airport becomes 10 times bigger glimpse of culture, nature and architecture Photos
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में एयरपोर्ट पर 20 विमानों की पार्किंग, 48 चेक इन काउंटर, चार कन्वेयर बेल्ट, 12 एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन और टर्मिनल के बाहर 500 कारों की पार्किंग सुविधा हो गई है। दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट और विशेष रूप से डिजाइन किए शौचालय बनाए गए हैं। टर्मिनल के अंदर और बाहर खंभों पर उत्तराखंड की संस्कृति और वेदमंत्रों को उकेरा गया है।

Dehradun Airport becomes 10 times bigger glimpse of culture, nature and architecture Photos
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

486 करोड़ की लागत से बनाए गए देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल से हवाई यात्रियों और फ्लाइट की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा रिजनल कनेक्टिविटी के तहत दून एयरपोर्ट को प्रदेश के कई जिलों से हवाई मार्ग से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Airport becomes 10 times bigger glimpse of culture, nature and architecture Photos
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दून एयरपोर्ट टर्मिनल पुराने टर्मिनल की तुलना में दस गुना बड़ा हो गया है। जिसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। जल्द ही देश के कई शहरों और प्रदेश के कई जिलों से भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Dehradun Airport becomes 10 times bigger glimpse of culture, nature and architecture Photos
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, फेज-2 शुरू होने से दून एयरपोर्ट ने नए मुकाम को हासिल किया है। पर्यटन, तीर्थाटन और आपदाओं के समय एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed