फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Accident: लग्जरी कार से रेस में छह दोस्त हार गए जिंदगी की दौड़, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी कहानी

Wed, 13 Nov 2024 12:36 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 12:36 PM IST
सार

Dehradun Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओएनजीसी चौक से पहले से एक लग्जरी कार के पीछे कार दौड़ रही थी। चालक ट्रक की रफ्तार नहीं भांप पाया और पीछे से टक्कर मारकर 60 मीटर आगे पेड़ से कार टकरा गई।

विज्ञापन
Dehradun Accident Six friends lost the race of life in a race with a luxury car Uttarakhand read All Updates
देहरादून ओएनजीसी चौक पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

रात में पार्टी, रफ्तार और रेस के कॉकटेल ने छह दोस्तों की जिंदगी का अंत कर दिया। हादसे के बाद जो कहानियां निकलकर सामने आईं उसमें एक लग्जरी कार का रोल भी सामने आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने वहां जो कुछ देखा वह किसी सपने से कम नहीं था। कारों की रफ्तार इतनी थी कि आखों के सामने से गुजरने में पल भर भी न लगा।



इस लग्जरी कार की रेस में ही ये छह दोस्त अपनी जिंदगी की दौड़ हार गए। दरअसल, हादसे की असल वजह केवल रफ्तार को ही बताया जा रहा है। मगर, रफ्तार इतनी कैसे हुई ये वहां कुछ दूरी पर अस्पताल के आसपास मौजूद रहे लोग बता रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोस्तों से भरी यह कार आगे चल रही एक लग्जरी कार का पीछा कर रही थी। या यूं कहें कि उसके साथ रेस कर रही थी। सुनसान राह पर बेतहाशा रफ्तार के खेल में लग्जरी कार तो आगे निकल गई। लेकिन, जैसे ही इस कार की बारी आई तो दूसरी ओर से ट्रक आ गया।

Dehradun Accident Six friends lost the race of life in a race with a luxury car Uttarakhand read All Updates
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार का मलबा और शवों के हिस्से थे बिखरे
चालक ने शायद यही सोचा कि जैसे लग्जरी कार निकली उसी तरह से वह भी पार हो जाएगा। लेकिन, नीयती को कुछ और ही मंजूर था। चालक ट्रक की चाल को नहीं भांप पाया और कार उसके पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हुई और 60 मीटर आगे एक पेड़ से जा टकराई। मौके पर सभी जगह कार का मलबा और शवों के हिस्से बिखरे हुए थे। हर कोई इस मंजर को देखकर ईश्वर को याद कर रहा था।

Dehradun Accident Six friends lost the race of life in a race with a luxury car Uttarakhand read All Updates
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अतुल के परिवार ने धनतेरस पर ली थी कार

जो कार हादसे का शिकार हुई वह अतुल के पिता की थी। उन्होंने यह कार धनतेरस पर ही खरीदी थी। कार भी अतुल ही चला रहा था। अभी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया था कि सोमवार रात को यह हादसा हो गया। कार में सात एयरबैग थे लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग भी कुछ नहीं कर पाए। हादसे में यह कार लगभग 90 फीसदी तक खत्म हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Accident Six friends lost the race of life in a race with a luxury car Uttarakhand read All Updates
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खराब है स्मार्ट सिटी का कैमरा

हादसे के बाद कार अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई। हादसा असल में किस तरह से हुआ यह देखने के लिए पुलिस ने जब कोशिश की तो पता चला कि चौक पर लगा स्मार्ट सिटी का सीसीटीवी कैमरा ही खराब है। बताया जा रहा है कि यह कैमरा उसी वक्त से खराब है जब दो अक्तूबर को सॉफ्टवेयर में खराबी आई थी। एसएसपी अजय सिंह ने चौक पर लगे इस तरह के सभी कैमरों की स्थिति चेक करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर

विज्ञापन
Dehradun Accident Six friends lost the race of life in a race with a luxury car Uttarakhand read All Updates
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान गुनीत (19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी साईं लोक, जीएमएस रोड, कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा, निवासी गली नंबर 11, राजेंद्र नगर, मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन, निवासी राजपुर रोड जाखन, नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी आनंद चौक, तिलक रोड, अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालीदास रोड और कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कांवली रोड देहरादून के रूप में हुई है। जबकि, सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी राजपुर रोड हादसे में घायल हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed