{"_id":"67d25b0d5234b363070dcf12","slug":"dehradun-accident-high-speed-luxury-car-crushed-people-eyewitnesses-told-police-accident-horror-story-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun Car Hit And Run: 30 मीटर दूर गिरे मजदूर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावहता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Car Hit And Run: 30 मीटर दूर गिरे मजदूर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावहता की कहानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 13 Mar 2025 04:03 PM IST
सार
Dehradun Car Accident news today: दिन भर के हारे थके चार मजदूर घर को लौट रहे थे कि इसी बीच अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने उन पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि कोई उन्हें वहां से उठाता सिस्टम के इस घुप अंधेरे में उनके जीवन की लौ बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में भीषण हादसा
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हादसे की भयावहता की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के सामने बयां की। लोगों का कहना था कि उन्हें यहां बम फटने के जैसी आवाज आई। पल भर में देखा तो यहां पर तीन चार लोग पड़े हुए थे। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह कार ने टक्कर मारी वहां से मजदूर करीब 30 मीटर दूर आकर गिरे। जिस जगह मजदूर आकर गिरे वहां की नींव (एक फिट ऊंची दीवार) भी टूट गई।
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल जिस जगह हादसा हुआ वहां पर अस्पताल के पास कई मकान हैं। मकान में रहने वाले लोग उस वक्त आसपास ही खड़े हुए थे। इनमें कोई अपने आंगन में मौजूद था और कोई बाहर टहल रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गली में टहल रहे थे। इसी बीच जोर के धमाके की आवाज आई तो वह सड़क किनारे आए।
2 of 5
देहरादून में कार की टक्कर से चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इतने में ही देखा कि वहां पर कुछ लोग अचेत हालत में पड़े थे। पास में ही एक स्कूटर गिरा था और दो लोग कराह रहे थे। सभी को उत्तरांचल आयुर्वेद हॉस्पिटल में ले कर गए। लेकिन वहां से उन्हें दून अस्पताल भेज दिया गया। वहां चार को मृत घोषित किया गया। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
3 of 5
एसएसपी अजय सिंह
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
कार के टूटे टुकड़ों से हुई ब्रांड की पहचान काफी देर रही गफलत
मौके पर काफी देर तक यही गफलत रही कि गाड़ी कौनसी थी। कुछ देर बाद ही पता चला कि पुलिस ने एक चंडीगढ़ नंबर होंडा सिटी को रोका है। इससे कहा जाने लगा कि गाड़ी होंडा सिटी थी। लेकिन कुछ देर बाद मर्सिडीज का लोगो पड़ा मिला तो बताया गया कि यह मर्सडीज है। थोड़ी ही देर बाद वहां पर कार की विंडो बिडिंग से भी पता चला कि कार मर्सडीज बेंज ही थी। कार का रंग काला या डार्क ग्रे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
पूरे शहर में शुरू हुई चेकिंग, आईजी पहुंचे मौके पर
हादसे के बाद पुलिस ने हर नाके पर चेकिंग शुरू कर दी गई। मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को कार तलाशने के दिशा निर्देश जारी किए। मसूरी रोड से लेकर मालदेवता क्षेत्र में भी चेकिंग शुरू कर दी गई।
दिन भर के थके-हारे थे चार
दिन भर के थके चार मजदूर घर को लौट रहे थे कि इसी बीच अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने उन पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि कोई उन्हें वहां से उठाता सिस्टम के इस घुप अंधेरे में उनके जीवन की लौ बुझ चुकी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।