{"_id":"6acd1a18a75513a83a069bb0","slug":"department-takes-a-strict-view-of-teachers-absence-at-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1089045-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिलामू स्कूल में शिक्षक की गैरहाजिरी पर विभाग सख्त, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिलामू स्कूल में शिक्षक की गैरहाजिरी पर विभाग सख्त, मांगा स्पष्टीकरण
Mon, 12 Oct 2026 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलामू में शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। विद्यालय में बच्चों के अकेले बैठे होने का वीडियो प्रसारित होने और अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद उपखंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल ने सहायक अध्यापक आशिक अली खां से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षक को दो दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
10 अक्तूबर को विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने विद्यालय की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। वीडियो में दोपहर करीब 1:30 बजे छात्र-छात्राएं विद्यालय में अकेले बैठे दिखाई दे रहे थे। मौके पर कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों और अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संबंधित शिक्षक से जवाब तलब किया।
उपखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं। इनमें सहायक अध्यापक जाकिर हुसैन पहले से चिकित्सा अवकाश पर थे। इस दौरान 10 अक्टूबर को सहायक अध्यापक आशिक अली खां के भी अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। विभाग ने उनसे पूछा है कि सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना वह किस आधार पर विद्यालय से अनुपस्थित रहे। विभाग के अनुसार, स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने और संबंधित दिवस का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन प्रभावित होने का भी उल्लेख
स्पष्टीकरण पत्र में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण छात्र-छात्राओं के मध्याह्न भोजन से वंचित रहने का भी उल्लेख किया गया है। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए योजना के महत्व और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षक को प्रत्येक कार्यदिवस में उपस्थिति पंजिका की जियो-टैग तस्वीर भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है।