{"_id":"67d25254c6bb4b9509041a51","slug":"dehradun-accident-high-speed-luxury-car-crushed-people-four-died-there-was-no-light-at-the-accident-spot-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun Accident: दिनभर के थके थे मजदूर, अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने मारा झपट्टा, बुझ गई जीवन की लौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Accident: दिनभर के थके थे मजदूर, अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने मारा झपट्टा, बुझ गई जीवन की लौ
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:47 AM IST
सार
राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक रुकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए।
दिन भर के हारे थके चार मजदूर घर को लौट रहे थे कि इसी बीच अंधेरी राह में पीछे से आई मौत ने उन पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि कोई उन्हें वहां से उठाता सिस्टम के इस घुप अंधेरे में उनके जीवन की लौ बुझ चुकी थी।
दरअसल जिस जगह हादसा हुआ वहां पर दूर दूर तक रोशनी का कोई नामों निशान नहीं है। मसूरी डाइवर्जन से लेकर राजपुर के तिराहे तक का यह रास्ता पुराने पेड़ों से ढका है। इनसे दुबकाकर कुछ स्ट्रीट लाइट भी लगी हैं। मगर महीनों से इनमें से किसी में रोशनी का प्रस्फुटन नहीं होता है।
सड़क किनारे बने बंगले और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर टंगे कुछ बल्ब ही इस जगह रास्तों का अंदाजा लगाने का प्रयास करते हैं। अब यहां पर अंधेरा क्यों है इसका जवाब रात तक तो किसी के पास नहीं था।
2 of 5
एसएसपी अजय सिंह
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
हालांकि , इतने बड़े हादसे के बाद क्या कारगुज़ारी रोशनी को। लेकर होती है। यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
3 of 5
देहरादून में कार की टक्कर से चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कार की गति ज्यादा थी यह इसके परिणामों से पता चल रही है। मगर चालक को सड़क किनारे क्यों क्या कुछ नहीं दिखा इसमें अंधेरे का भी बहुत बड़ा रोल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसे में घायल
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
सड़क किनारे चल रहे लोगों का चालक को पता नहीं चला या फिर सब नशे थे इस बात का भी पता चालक के पकड़े जाने के बाद चल सकेगा।
जिस जगह हादसा हुआ वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है इसकी बाकायदा एक तख्ती भी सड़क किनारे लगी है। लेकिन ये तख्ती रोशनी हो तो किसी को दिखे। ठीक इसी तख्ती के सामने यह हादसा हुआ। नियमानुसार अब यह स्थान ब्लैक स्पॉट के तौर पर घोषित हो जाएगा। लेकिन इसका सुधार कब होगा और कितनी जान इसमें जाएंगी यह भी आने वाला वक्त तय करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।