फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शिवलिंग के पास लाने से जीवित हो जाता है मरा हुआ इंसान!

Sun, 17 Jul 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jul 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
dead human were Alive in lakhamandal
lakhamandal

उत्तराखंड के लाखामंडल कई मान्यताओं के लिए जाना जाता है। एक मान्यता के मुताबिक महाभारत काल में यहां पांडवों को जलाने के लिए दुर्योधन द्वारा लाक्षागृह का निर्माण कराया गया था। अज्ञात वास के दौरान युधिष्ठर ने शिव लिंग की स्‍थापना इसी स्‍थान पर की थी। जो मंदिर में आज भी मौजूद है।

dead human were Alive in lakhamandal
lakhamandal

प्रागंण में मौजूद इस शिव लिंग के सामने दो द्वारपाल पश्चिम की ओर मुंह करके खड़े हैं। माना ताजा है कि कोई भी मृत्यु को प्राप्त किया हुआ इंसान इन द्वारपालों के सामने रख दिया जाता था तो पुजारी द्वारा अभिमंत्रित जल छिड़कने पर वह जीवित हो जाता था। इस प्रकार मृत व्यक्ति यहां लाया जाता था और कुछ पलों के फिर से ‌जिंदा हो जाता था।

dead human were Alive in lakhamandal
lakhamandal

जिसके बाद भगवान का नाम और गंगा जल ग्रहण कर वह बैकुंठ धाम प्राप्‍त कर लेता था। मंदिर की पिछली दिशा में दो द्वारपाल पहरेदार के रूप में खड़े नजर आते हैं, दो द्वारपालों में से एक का हाथ कटा हुआ है जो एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dead human were Alive in lakhamandal
lakhamandal

इतना ही नहीं अगर यहां पुत्र प्राप्ति के मकसद से स्‍त्री महाशिवरात्री को रात में शिवालय के मुख्य द्वार पर बैठकर शिवालय की ज्यो‌ति को एकटक देखती रहे और शिवमंत्र का जाप करे तो एक साल के अंदर उसे पुत्र की प्राप्ति होती है। यह स्‍थान मरड़ेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
dead human were Alive in lakhamandal
lakhamandal

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित लाखामंडल स्थान पुरातात्विक धरोहर के रूप में विश्व विख्यात है। यह स्थान मसूरी होकर जाने वाले राजमार्ग पर लगभग 110 किमी. दूर मध्य हिमालय में मौजूद है। चकराता होकर भी लाखामंडल को एक अन्य राजमार्ग जाता है, किंतु यह अपेक्षाकृत अधिक लंबा मार्ग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed