बुधवार सुबह देहरादून के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक ट्रैक्टर ट्राली से मिक्सचर मशीन को लेकर जा रहे थे। मृतकों की पहचान फारुक पुत्र दिलशान 23 वर्ष और हुसैन पुत्र इनाम 29 वर्ष निवासी मेहूवाला खालासा जीवनगढ़ विकासनगर के रूप में हुई है।
2 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार फारुक और हुसैन ट्रैक्टर से मिक्सचर मशीन लेकर सोमवार शाम विनसोन पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने मशीन लेकर विकासनगर पहुंचना था। इसके लिए वह सुबह विकासनगर के लिए निकल गए।
3 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
करीब 6 बजे जैसे ही वह कालसी-चकराता मोटरमार्ग स्थित शंभू चौकी के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ट्राली मशीन समेत अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई। घटनास्थल पर कोई भी व्यक्ति न होने के कारण यह भी पता नहीं लग पाया कि आखिर वाहन कौन चला रहा था।
4 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
जब राहगीरों ने सड़क से नीचे ट्रैक्टर ट्राली पलटी देखी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर ट्राली से रेता-बजरी का काम भी करते थे।
5 of 5
Tractor trolley Accident in chakrata
बार-बार मॉक ड्रिल कर खुद को चुस्त बताने वाली पुलिस की सच्चाई क्या है, यह हादसे के दौरान देखने को मिला। पुलिस के पास सूचना थी कि ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई है, और रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला जाना है। इसके बावजूद पुलिस सिर्फ स्ट्रेचर ही लेकर मौके पर पहुंची। आनन-फानन में स्थानीय लोगों से रस्से और बांस के डंडे मंगवाए गए, जिसके बाद रेस्क्यू चलाकर शवों को सड़क तक लाया गया।