फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप और भाई की अर्थी के बाद उठी बेटी की डोली, फूट-फूट कर रोया पूरा गांव, तस्वीरें रुला देंगीं

Tue, 01 May 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर Updated Tue, 01 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Daughter marriage after mother father and brother death emotional photos
marriage

तमाम सामाजिक कुरीतियों और अपशगुनों के बंधन काटते हुए उस घर में लाड़ली की डोली उठी, जहां तीन दिन पहले बाबुल के साथ तीन-तीन अर्थियां उठी थी।

Daughter marriage after mother father and brother death emotional photos
marriage

खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने भी बिटिया के विवाह में बढ़चढ़कर न केवल हिस्सा लिया बल्कि अपनी क्षमता के अनुसार कन्यदान देकर घर के जरूरी साजो समान के साथ विदा किया। शादी की सभी रस्में भी अदा की गई। विदाई के समय लाड़ली अपने भाई के गले लगकर जी भरकर रोई। इस दौरान समूचे गांव के लोगों का दिल मानो मोम बनकर पिघल रहा था। हर किसी के मन में यह दुआ था कि अब बिटिया के जीवन में और कोई दुख न आए। भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव में विगत 27 अप्रैल को राजसिंह के परिवार में विगत दस सालों से रह रहे प्रताप सिंह ठाकुर ने राजसिंह उसकी पत्नी बबली और बेटे प्रदीप की फरसे काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

Daughter marriage after mother father and brother death emotional photos
marriage

साथ ही राजसिंह की दूसरी बेटी आरती और लक्ष्मी तथा साले की बेटी शिवानी को भी फरसे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जबकि बड़ी बेटी मानसी ने खुद को एक कमरे में बंद कर किसी तरह बचा लिया था। यह घटना उस समय हुई थी जब मानसी की शादी को मात्र तीन दिन शेष रह गए थे। गांव में पिता, मां और भाई की अर्थी पहुंची तो बेटी मानसी, बेटे अजय के दिल पर मानो दुखो का पहाड़ टूट गया था। लेकिन इसी गमगीन माहौल के बीच ग्रामीणों और बिरादरी के लोगों ने परिवार का साथ दिया और मानसी की शादी को नियत तिथि पर करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत की और उन्हें राजी भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter marriage after mother father and brother death emotional photos
marriage

लिहाजा सोमवार को गांव में बारात पहुंची। सुबह करीब 11 बजे जस्सुवाला ब्लॉक विकास नगर देहरादून से बारात गांव पहुंची। जिसमें दूल्हा संदीप पुत्र हरपाल, ससुर हरपाल, दादा जयप्रकाश, भाई अंकुश, फूफा सुशील, मामा सुखबी और गांव के दो अन्य लोग शामिल थे। बारातियों के खाने पीने के अच्छे इंतजाम सहित विवाह की सभी रस्में आयोजित की गई। शाम पांच बजे हुई विदाई के समय समूचे गांव और वहां पहुंचे लोगों के आंखों में आसूं उमड़ रहे थे। हर कोई नम आंखों से बिटिया को दिल से आशीर्वाद और दुआ दे रहा था। दुखों के इस पहाड़ के बीच लोगों को इस बात का सुकून था कि कहीं न कहीं उन्होंने मां-बाप की जिम्मेदारी पूरी कर लड़की को उसके घर के लिए विदा कर दिया।
 

विज्ञापन
Daughter marriage after mother father and brother death emotional photos
marriage

इस दौरान मानसी के मामा नरेश सैनी, रमेश सैनी निवासी बंजारेवाला अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। परिवार के मुअज्जिज लोग इलमचंद, रणबीर, राजेंद्र, विनोद, तेल्लूराम, सोनू, संजय आदि ने भी सभी रस्में पूरी कराने में सहयोग दिया। इस दौरान बिटिया को आशीर्वाद देने के लिए  पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी, यूकेडी के राजकुमार सैनी अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विवाह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मौजूद रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed