रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अब जो सुविधा मिलने जा रही है उससे यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।
रेल यात्री अब जनरल टिकट के लिए अब काउंटरों पर भीड़ में लड़ने की जरूरत नहीं है। यह आप घर बैठे भी बुक करा सकेंगे। इसके लिए रेलवे नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। रेलवे इसके लिए यूटीएस एप तैयार कर रहा है। इससे रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। देहरादून में भी यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है।
देहरादून के स्टेशन मास्टर करतार सिंह ने कहा कि, रेलवे में अभी जनरल कोच के टिकट स्टेशन जाकर ही लेने पड़ते हैं। कई बार यात्रियों को भीड़ के कारण टिकट नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
रेलवे की यह एप यात्रियों को इस पूरे झंझट से बचाएगी। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और कंटीन्यू करें। इसके बाद इस एप पर आपकी आईडी बन जाएगी।
इसके बाद जिस स्टेशन पर आपको जाना है उसका नाम लिखें। इसमें संख्या तय नहीं होती है। इसलिए आप सीधे बुक करा सकते हैं। वहीं अगर आपको लगे कि टिकट कैंसिल कराना है तो 30 रुपए शुल्क लगेगा और टिकट वापस हो जाएगा।