फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके लिए 'घातक' हो सकती है कैशलेस इकोनॉमी, ऐसे बचाएं खुद को

Mon, 02 Jan 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jan 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
dangerous side of cashless economy
cyber crime

कैशलेस अर्थव्यवस्था में साइबर सिक्योरिटी बेहद संवेदनशील व गंभीर मसला है। इसमें तमाम तकनीकी जटिलताएं हैं जिस कारण बेहद शिक्षित लोग भी इसका उपयोग करने में घबरातें व हिचकते हैं।


 

dangerous side of cashless economy
cashless

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक का कहना है कि तकनॉलजी का शिक्षण एक बड़ा काम है। अलग अलग फारमेट में अलग अलग तकनीक हैं। कम पढ़े लिखे लोगों को कैशलेस अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इस काम में अवरोध व चुनौतियां बहुत हैं।
 

dangerous side of cashless economy
cyber crime

पंजाब नेशनल बैंक की आईटी अधिकारी सौम्या बताती हैं कि नेट बैंकिंग करना बहुत फायदेमंद है लेकिन इसमें बेहद सावधानी बरतना जरूरी है। जरा सी लापरवाही भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जो आईटी व वित्तीय आयाम को गहराई से समझ लें। इसमें जरा सी भी लापरवाही और चूक भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बैंकरों, तकनीकी विशेषज्ञों और ग्राहकों तीनों को सावधानी बरतनी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
dangerous side of cashless economy
money shimla

इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक अमनदीप सिंह का कहना है कि लोगों को शिक्षित व जागरुक करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। सरकारी बैंकों के ई वालेट अधिक सुरक्षित हैं। इसमें सबसे बड़ी बात डाटा सुरक्षा की है। ग्राहक व व्यापारी के बीच वित्तीय लेन देन में चूक हो जाती है। इस गैप का पता लगा पाना आसान काम नहीं है। डाटा को चुराने के खतरे को कमकर नहीं आंका जा सकता है।
 

विज्ञापन
dangerous side of cashless economy
mobile wallet

ध्यान रखने योग्य बातें: मोबाइल फोन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है, पासवर्ड को पूरी तरह से गुप्त रखें, रोजाना अपने खाते को जांचते रहे, ई वालेट को डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से लिंक न करें, फोन को हमेशा लॉक रखें अन्यथा खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed