फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में हादसा: मिड डे मील बनाने के दौरान कुकर फटने से सिलिंडर में लगी आग, 174 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला

Wed, 23 Nov 2022 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire due to cooker explosion making mid day meal School Gadarpur Uttarakhand news in hindi
सिलिंडर फटने के बाद बाहर बैठे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

विधायक और एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम मझरा हसन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में भोजन माता नन्ही देवी, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार कर रही थीं।

 

इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया और गैस सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। 

सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी और थाने से पहुंचे सिपाही लालता प्रसाद व मोहन बोरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय, भोजन माताओं और ग्रामीणों की मदद से स्कूल में मौजूद 174 बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Cylinder caught fire due to cooker explosion making mid day meal School Gadarpur Uttarakhand news in hindi
सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय में आग लगने की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय और विधायक अरविंद पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एसडीएम राकेश चंद तिवारी और तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भी विद्यालय पहुंचकर जानकारी हासिल की।

Cylinder caught fire due to cooker explosion making mid day meal School Gadarpur Uttarakhand news in hindi
सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ममता कोठारी अवकाश पर थी और जानकी पांडेय प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cylinder caught fire due to cooker explosion making mid day meal School Gadarpur Uttarakhand news in hindi
सिलिंडर फटने के बाद मौके पर जायजा लेने पहुंचे विधायक। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को बचाने की अफरातफरी में जानकी पांडेय बदहवास होकर बेहोश हो गई। सिपाही लालता प्रसाद और मोहन बोरा ने कड़ी मशक्कत कर जलते हुए सिलिंडर को दूर खेत में ले जाकर गीले कपड़े की मदद से आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: शहरी विकास मंत्री के विकासनगर दौरे का विरोध, काले झंडे लेकर जा रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

विज्ञापन
Cylinder caught fire due to cooker explosion making mid day meal School Gadarpur Uttarakhand news in hindi
सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

आग बुझाने के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed