सालों पुराने नौकर ने अपनी मालकिन को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया कि देखने वाले सन्न हो गए। आरोपी नौकर को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया।
2 of 8
सीसीटीवी में कैद नौकर की तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी के पॉश इलाके हीरानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी की उन्हीं के नौकर ने चाकू और बेसबॉल बैट से हत्या कर दी। इससे पूर्व नौकर ने किचन में काम कर रही नौकरानी पर भी चाकू और सरिया से वार किया। रविवार को हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नौकर संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
3 of 8
uma kansal murder
- फोटो : AmarUjala
नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। हमले में नौकरानी का हाथ टूट गया। वारदात के बाद हत्यारोपी छत के रास्ते भाग गया था। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। नौकरानी के मुताबिक आरोपी नौकर उसके पर्स से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में थी।
4 of 8
uma kansal murder
- फोटो : AmarUjala
हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई। घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे।
5 of 8
uma kansal murder
- फोटो : AmarUjala
करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया। नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छिपी। इस बीच, उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने लगी।