फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाशों के बीच बैठकर बेवफा पत्नी ने इस तरह प्रेमी संग रची दर्दनाक हत्या की साजिश

Tue, 07 Mar 2017 10:13 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Mar 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
murderer wife and her lover kills husband and father in law
deepika rana - फोटो : amar ujala

शायद ही कोई यकीन करेगा कि देहरादून में पति और ससुर को मौत के घाट उतारने के बाद दीपिका और उसके प्रेमी योगेश अरोड़ा ने अपने बचाव की कहानी लाशों के बीच बैठकर तैयार की थी। भाड़े के काल्पनिक हत्यारे पप्पू और डब्बू के हाथों बाप-बेटे की हत्या डोईवाला के जंगल में कराने की कहानी तैयार की गई। दोनों जानते थे कि ज्यादा समय तक उनके रिश्ते की बात छिप नहीं पाएगी, पुलिस जरूर आएगी, पूछताछ भी करेगी, लेकिन सच को हलक से बाहर नहीं लाना है। दोनों ने यह सोच अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से चुराई थी।


 

murderer wife and her lover kills husband and father in law
deepika rana

आठ साल के बेटे को भी दीपिका ने इसी फिल्म की कहानी की तर्ज पर रटा दिया था कि सुबह जाते वक्त उसने पापा को टाटा किया था। वारदात की स्क्रिप्ट के हिसाब से दीपिका, योगेश और नकुल ने अपने-अपने किरदार बखूबी निभाए, मगर कुदरत भी अपनी तरह से न्याय करती है। कार में लाशों को जलाने की तय कहानी को हकीकत में तब्दील करते वक्त योगेश उसी आग से अपना चेहरा झुलसा बैठा और उसके झुलसे चेहरे ने दोहरे मर्डर में उसकी भूमिका की चुगली पुलिस से कर दी। खैर, पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करके सोमवार को दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

murderer wife and her lover kills husband and father in law
yogesh

एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट ने बताया कि लाशों के बीच ही उन दोनों ने पुलिस से बचने को कत्ल की पूरी कहानी बनाई। कैसे पुलिस को गुमराह करना है। उन दोनों ने अपने हिसाब से तो पप्पू और डब्बू से डोईवाला में कत्ल का पूरा प्लान तैयार किया था। बुलंदशहर जाते समय पापा को टाटा करने का मासूम नकुल को पाठ पढ़ाना भी उसी रणनीति का हिस्सा था, ताकि यह साबित हो सके कि कत्ल घर में नहीं, बाहर ही हुआ है। स्क्रिप्ट में फंसने की आशंका को भी जगह दी गई थी। वो जानते थे कि पुलिस सवाल जरूर करेगी कि पप्पू और डब्बू को किसने भेजा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
murderer wife and her lover kills husband and father in law
yogesh

जवाब यह रहेगा कि उनके रिश्ते को लेकर परिवार में खटपट थी। दीपिका के कहने पर योगेश ने उन दोनों को डराने धमकाने के लिए भेजा था, लेकिन झगडे़ में उनका कत्ल हो गया। बाकायदा पप्पू और डब्बू की काल्पनिक तस्वीर भी तैयार कर ली गई थी। पूछताछ में पकड़ में आ गए तो योगेश ने सुपारी की नई कहानी बयां कर दी, यहीं कहानी में झोल आ गया और दीपिका के अनभिज्ञता प्रकट करते ही पुलिस के सवाल तेज हो गए और वे उलझते ही चले गए। योगेश का झुलसा चेहरा वारदात में उसकी भूमिका की चुगली खा ही चुका था।
 

विज्ञापन
murderer wife and her lover kills husband and father in law
deepika rana

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना वाली रात से पहले दिन बुलंदशहर से किसी का फोन राजेश के पास आया था। परिवार से बात करते हुए राजेश ने बुलंदशहर जल्द आने की बात कही थी, लेकिन कोई टाइम नहीं दिया था। दीपिका के कानों में जब यह बात आई तो उसने योगेश से मिलकर दोनों के बुलंदशहर जाने की कहानी गढ़कर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश बना ली। योगेश रात करीब ग्यारह बजे रस्सी लेकर तपोवन एनक्लेव में पहुंच गया था, लेकिन रात करीब एक बजे वह घर में घुसा। गला घोंटते समय छटपटाहट में राजेश के बिस्तर से नीचे गिरने के साथ कांच का टेबिल टूटने से पिता प्रेम सिंह की आंखें खुल गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed