प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट दूरदर्शन के किसान चैनल में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़े सामने आया है। किसान चैनल में नियुक्ति के नाम पर बेरोजगार युवकों को झांसा देकर उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं।
2 of 6
kisan channel
- फोटो : AmarUjala
ऐसा ही एक नियुक्ति पत्र देहरादून के पंडितवाड़ी में रहने वाले गुरप्रीत सिंह के पास आया है। इसमें चैनल के लोगो के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगी है और 32,500 रुपये मासिक वेतन दिए जाने का जिक्र है।
लेकिन इस पर दी हुई एक शर्त से इसके जाली होने का संदेह हो रहा है। शर्त यह कि नियुक्ति से पहले प्रशिक्षण शुल्क एवं सिक्योरिटी राशि के रूप में 11,500 रुपये बैंक खाते में जमा करने होंगे। एसएस संधू को शक तब गहराया जब बेटे गुरप्रीत सिंह ने उनसे कहा कि मैंने तो किसान चैनल में आवेदन किया ही नहीं।
इस पर उन्होंने छानबीन करने के लिए दिए हुए फोन नंबर 08527013648 पर काल किया तो उधर से बताया गया कि दिल्ली दूरदर्शन से बोल रहा हूं। लेकिन पूछताछ शुरू करते ही फोन काट दिया। बकौल संधू अगले दिन दोबारा फोन किया तो फोन उठाने वाले शख्स से रुपये जमा करने के लिए खाता नंबर समेत तमाम सवाल किए गए तो पहले वह टालमटोल करने लगा, बाद में बोला पैसे जमा करने की तारीख निकल गई है। अब कुछ नहीं हो सकता।
5 of 6
kisan channel
- फोटो : AmarUjala
नियुक्ति पत्र पर दर्ज फोन नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी होती है और फोन करते ही नौकरी के लिए प्रशिक्षण एवं जमानत राशि के रूप में 11,500 रुपये मांगे जाते हैं। कई लोग झांसे में आकर पैसा जमा भी करवा चुके हैं।