एक बाप इस हद तक गिर जाएगा, उस सात साल की मासूम ने कभी सोचा भी नहीं होगा। तस्वीरें देखिए....
देहरादून में एक सात साल की बच्ची के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने ही बच्ची का मर्डर किया है। हालांकि मामले की जांच के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी। बताया जा रहा है कि, बच्ची का मर्डर उसके पिता ने गला रेतकर किया है। हालांकि मर्डर क्यों किया गया, इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
सोमवार शाम को बच्ची का शव आईटी पार्क स्थित आर्मी हॉस्टल के पास एक खंडहर में मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने वहां आकर खोजबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, बच्ची को मारने के बाद वहां फेंका गया है।
वहीं पुलिस ने बच्ची के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी मामले की जांच की जा रही है। सामने आया है कि, बच्ची के पिता की दो शादियां थी। यह बच्ची उसकी पहली पत्नी से थी।
वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।