आपको न फोन आएगा और न मैसेज। आपके अकाउंट से पैसे कब उड़ गए, आपको पता भी नहीं चलेगा। इसलिए अगर सेफ्टी चाहते हैं तो पढ़ लें पूरी खबर..
आजकल कईं तरह से साइबर ठगी हो रही है और अब एक और नया तरीका सामने आया है। जिस किसी के साथ भी यह घटना हो रही है वह समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे?
साइबर ठगी के कई मामले आपने देखे होंगे लेकिन यह मामला अपने आप में अलग है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को न तो किसी ने फोन कर डेबिट कार्ड का ब्योरा मांगा न ही इस प्रकार का कोई मैसेज आया लेकिन अचानक उनके खाते से आठ हजार रुपये गायब हो गए।

इसकी जानकारी तब हुई जब भुगतान का संदेश पहुंचा। उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। नैनीताल रोड निवासी सुभाष पांडे पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। सोमवार को शाम 5.10 बजे उनके पास एक संदेश आया जिसमें पेपाल नामक कंपनी को 8,227 रुपये का भुगतान किया गया था।