{"_id":"5a6e255e4f1c1b7c268b6eb3","slug":"bomb-blast-during-padmaavat-show-in-roorkee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत शो के दौरान युवकों ने फेंका 'बम', जोरदार धमाकों से दहले दर्शक, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पद्मावत शो के दौरान युवकों ने फेंका 'बम', जोरदार धमाकों से दहले दर्शक, मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
सिनेमाहॉल में पद्मावत का शो चल रहा था। तभी वहां दो युवकों ने आकर पेट्रोल बम फेंक दिया। जोरदार धमाकों से वहां अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
शहर के एक सिनेमा हॉल में लगी फिल्म पद्मावत का विरोध करने पहुंचे दो युवकों ने हॉल के बाहर पेट्रोल बमनुमा दो शीशी फेंक दी। इससे मौके पर पहले धमाका हुआ, उसके बाद एक कार के पास आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। वहीं जैसे ही दर्शकों को इस बात का पता लगा तो वे भी सहम गए।
bomb blast
- फोटो : the dawn
दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित आरआर सिनेमा में इन दिनों फिल्म पद्मावत फिल्म दिखाई जा रही है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिनेमा हॉल के बाहर दो युवक पहुंचे और हॉल के बाहर पेट्रोल बमनुमा शीशी फेंक दी। इससे मौके पर जोरदार धमाका हो गया। इससे खड़ी एक कार के पास भी आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही सिनेमा हॉल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर जैसे तैसे काबू पाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों आरोपी युवक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
फिल्म का शो समाप्त होने तक पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।