फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: युवक को खंभे से बांधा, मारकर किया अधमरा, हालत ऐसी बिगड़ी कि पुलिस भी हुई रफूचक्कर

Tue, 14 Aug 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 14 Aug 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
crowd beat youth in roorkee police and public go away
beat

कृष्णानगर कालोनी में चोरी के शक में एक युवक की भीड़ ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक की हालत बिगड़ता देख भीड़ और पुलिस वहां से रफूचक्कर हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 


 

crowd beat youth in roorkee police and public go away
beat

सीओ एसके सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर युवक से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वायरल वीडियो में जो भी लोग युवक से मारपीट कर रहे हैं, उन्हें पुलिस चिह्नित कर रही है। आरोपियों को चिह्नित करने के बाद जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, एसएसपी ने भी गंगनहर कोतवाली प्रभारी को जल्द से जल्द मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।    
 

crowd beat youth in roorkee police and public go away
beat

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर कालोनी की गली नंबर नौ में रविवार को एक मकान के बाहर इमली रोड निवासी एक युवक खड़ा था। गली में अनजान युवक को खड़ा देख लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर जमा भीड़ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं भीड़ में शामिल एक व्यक्ति रस्सी लेकर आया और युवक को खंभे से बांध दिया। भीड़ युवक को तब तक पीटती जब तक उसकी हालत नहीं बिगड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
crowd beat youth in roorkee police and public go away
beat
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की हालत बिगड़ता देख लौट गई। तब कुछ लोगों ने युवक को बंधन मुक्त कराकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच किसी ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 
विज्ञापन
crowd beat youth in roorkee police and public go away
beat

इसकी जानकारी एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को लगी तो उन्होंने तुरंत गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी को मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित युवक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक से हाल जाना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed