{"_id":"5839b0ba4f1c1b983513c97e","slug":"child-dead-body-found-buried-in-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: खेत में दफन थी लापता बच्चे की लाश, डॉग स्क्वॉड ने खोज निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: खेत में दफन थी लापता बच्चे की लाश, डॉग स्क्वॉड ने खोज निकाली
Sat, 26 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
child dead body
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दस वर्षीय बालक का शव शनिवार को एक खेत में दबा मिला है। पुलिस की डॉग स्क्वाड ने शव को खेत से खोज निकाला। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
2 of 5
child dead body
- फोटो : AmarUjala
मखियाली खुर्द निवासी हलीम का दस वर्षीय पुत्र मुराद 21 नवंबर को स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। तहरीर पर पुलिस ने पहले बालक की गुमशुदगी दर्ज की थी।
3 of 5
child dead body
- फोटो : AmarUjala
बाद में मामले को अपहरण में तरमीम कर लिया था। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी थी। सोमवार को हरिद्वार से आई डॉग स्कवाड की टीम ने गांव के आस पास खेतों में मुराद की तलाश की जिसमें गांव के समीप ही हलीम के खेत में कुत्ता एक जगह रुक गया और जमीन खोदने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
child dead body
- फोटो : AmarUjala
इस पर टीम ने कोतवाली से फोर्स बुलवा ली। उस जगह को खुदवाया गया। आखिर गड्ढे से मुराद का दबा हुआ शव निकल आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मुराद के शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस
- फोटो : demo pic
परिजनों ने एक युवक पर बालक की हत्या का आरोप लगाते हुए शव दबाने की बात कही। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ मंगलौर जेपी जुयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।