फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया कोहराम, पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति को रॉड से किया अधमरा, तस्वीरें..

Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder In Haldwani wife killed and husband hospitalised
murder in haldwani

बदमाशों ने घर में घुसकर कोचिंग संचालक के घर में कोहराम मचा दिया। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...

Brutal murder In Haldwani wife killed and husband hospitalised
murder in haldwani

पंचायत घर के पास बैड़ा पोखरा गांव में कोचिंग संचालक के घर घुसे बदमाशों ने चापड़ और रॉड से वारकर पत्नी की हत्या कर दी और उन्हें अधमरा कर दिया। हत्यारे घर में रखे जेवर, नगदी और मोटरसाइकिल लेकर भाग निकले। घटना का पता तब चला जब बृहस्पतिवार को सुबह किरायेदार ने मेन गेट का ताला टूटा देखा। कोतवाली पुलिस ने कोचिंग संचालक के साले उमेश चौबे की तहरीर पर हत्या के साथ डकैती और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Brutal murder In Haldwani wife killed and husband hospitalised
murder in haldwani

सूचना पर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम ने मौका मुआयना किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। कोचिंग संचालक को नगर के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट ने करीब दस साल पहले बैड़ा पोखरा गांव में मकान बनाया था। वह यहां अपनी पत्नी राधा भट्ट (35) और सात साल की बेटी अनन्या के साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात डॉ. गुरविंदर सिंह रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder In Haldwani wife killed and husband hospitalised
murder in haldwani

मंगलवार रात की ड्यूटी करने के बाद बुधवार सुबह डॉ. गुरविंदर घर पहुंचे तो उनके कमरे में ताला लगा था, हालांकि वह अपने कमरे में ताला नहीं लगाते थे। उन्होंने ताला तुड़वाने के बाद मकान मालिक भुवन चंद्र भट्ट को कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। दिनभर में कमरे में रहने के बाद शाम को वह फिर ड्यूटी पर चले गए। उन्होंने समझा कि मकान मालिक बाइक लेकर कहीं चले गए होंगे। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे पर पहुंचने पर मेनगेट का ताला कुछ दूरी पर पड़ा देख डॉक्टर को शक हुआ।
 

विज्ञापन
Brutal murder In Haldwani wife killed and husband hospitalised
murder in haldwani

मकान मालिक का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने गांव के लोगों से पूछताछ के बाद कोचिंग संचालक के ससुराल हेड़ागज्जर गौरापड़ाव सूचना दी। ससुराल से भुवन के साले उमेश चौबे पहुंचे। उन्होंने सीढ़ी के रास्ते चढ़कर पिछला दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे। कमरे में पहुंचे तो वहां  राधा का शव बेड पर पड़ा था और भुवन जमीन पर बेहोश पड़े थे। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। राधा सिर्फ अंत:वस्त्र में थी। दो कमरों का सामान अस्तव्यस्त था। घर की एक खिड़की के साथ ही आलमारी भी टूटी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed