फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई ने बहन को दी ऐसी मौत सुनकर सकते में आ गया हर शख्स, झकझोर देंगी तस्वीरें

Thu, 22 Dec 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Dec 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
brother murdered sister then kill himself.
खून से सना चाकू भी मिला है।

देहरादून के एक होटल में एक युवक ने पहले अपनी छोटी बहन की हत्या की। इसके बाद खुद चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम होटल अजंता में भाई बहन के शव मिलने के मामले में पुलिस ने देर रात यह दावा किया। होटल के कमरे का दरवाजा खुला मिलने और कमरे के हालात के मद्देनजर पुलिस ने पहले इसे डबल मर्डर की घटना माना। बाद में होटल कर्मी के यह खुलासा करने पर कि दरवाजा अंदर से बंद था और उसने मास्टर की से खोला था, साथ ही सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया।


 

होटल में मिले दोनों के शव, पहले पुलिस ने कहा हत्या

brother murdered sister then kill himself.
बिस्तर के नीचे पड़ी थी युवक की लाश - फोटो : AmarUjala

शहर में मौजूद युवक के पिता के बयान ने भी आत्महत्या की थ्योरी को मजबूती दी। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है, मगर हर बिंदु पर जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक कागजातों के आधार पर युवक की पहचान आलोक गौतम (20) और बालिका की शिनाख्त अनामिका गौतम (10) निवासी सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
 

शॉवर की पाइप से बांधा था बहन का पैर

brother murdered sister then kill himself.
murder

आलोक का ड्राइविंग लाइसेंस सतना का बना हुआ है, लेकिन यह परिवार मूल रूप से यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के अजंता होटल के मैनेजर ने बुधवार शाम पौने सात बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 305 में एक लड़के और लड़की का शव पड़ा है। इस पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को दी थी एयरफोर्स में चयन की झूठी खबर

brother murdered sister then kill himself.
सीसीटीवी में कैद युवक की तस्वीर - फोटो : AmarUjala

पुलिस ने मौका मुआयने के बाद दावा किया कि दोनों का कत्ल किया गया है। पुलिस के मुताबिक आलोक का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। पूरा कमरा खून से सना था, जबकि अनामिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अनामिका के पैरों को टायलट के शॉवर की पाइप से बांधा गया था।

विज्ञापन

बहन को क्यों मारा?

brother murdered sister then kill himself.
इसी होटल में मिली दोनों की लाश - फोटो : AmarUjala

 पुलिस के अनुसार उसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। दरअसल, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। आलोक के पिता महेंद्र गौतम से पुलिस ने काफी देर पूछताछ की। महेंद्र किसी एनजीओ से जुडे़ हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed