घर पर आराम से बैठे हैं, लेकिन एक बार अपना अकाउंट बैलेंस जरूर चेक कर लें। जानिए वजह..
2 of 7
Hackers
- फोटो : demo pics
आजकल कईं तरह से साइबर ठगी हो रही है और अब एक और नया तरीका सामने आया है। जिस किसी के साथ भी यह घटना हो रही है वह समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे?
3 of 7
threat call
- फोटो : demo
साइबर ठगी के कई मामले आपने देखे होंगे लेकिन यह मामला अपने आप में अलग है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को न तो किसी ने फोन कर डेबिट कार्ड का ब्योरा मांगा न ही इस प्रकार का कोई मैसेज आया लेकिन अचानक उनके खाते से आठ हजार रुपये गायब हो गए।
इसकी जानकारी तब हुई जब भुगतान का संदेश पहुंचा। उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। नैनीताल रोड निवासी सुभाष पांडे पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है।
कुछ दिन पहले शाम 5.10 बजे उनके पास एक संदेश आया जिसमें पेपाल नामक कंपनी को 8,227 रुपये का भुगतान किया गया था।