{"_id":"5a79ac354f1c1b4f588b7141","slug":"cricketer-suresh-raina-asked-for-a-gift-to-acharya-bal-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पतंजलि पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, आचार्य बाल कृष्ण से मांग लिया खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, आचार्य बाल कृष्ण से मांग लिया खास तोहफा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 07 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
suresh raina
भारतीय क्रिकेट के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना मंगलवार को अचानक पतंजलि योगपीठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से खास तोहफा मांग लिया।
Trending Videos
suresh raina
यहां उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर योग और आयुर्वेद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर क्रिकेट स्टार का स्वागत किया गया।
suresh raina
इस दौरान उन्होंने पतंजलि उत्पादों के लिए नि:शुल्क सेवा की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने योग सीखने की भी इच्छा जताई। कहा कि वे अपनी फिटनेस के लिए उनसे योग सीखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य बाल कृष्ण
- फोटो : SELF
क्रिकेटर रैना ने कहा कि स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ समाज सेवा का अतुलनीय कार्य कर रही है। साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। पतंजलि विश्वविद्यालय तथा आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में पतंजलि का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ramdev
कहा कि पतंजलि के उत्पादों ने पूरी दुनिया में भारतीयता व आयुर्वेद का डंका बजाया है। उन्होंने स्वामी रामदेव के आदेश पर पतंजलि के उत्पादों को घर-घर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क सेवा की इच्छा जाहिर की । इस अवसर पर आचार्य बलाकृष्ण ने कहा कि हम देश को सशक्त भविष्य देना चाहते हैं।