फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: जहां हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां पहले भी हो चुके हादसे, ये है मुख्य वजह, तस्वीरें

Fri, 30 Dec 2022 03:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Rishabh Pant Accident Spot Delhi Haridwar Highway real condition
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन के समीप जिस जगह पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराई है वहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। सामने आया है कि यहां हाईवे की चौड़ाई करीब आठ फीट कम होने के चलते लोगों को अक्सर सामने सड़क होने का धोखा लगता है और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Amar Ujala Exclusive: जलती कार से खुद ही बाहर आए थे ऋषभ पंत, लड़खड़ाकर गिरे और तड़पने लगे

इस प्वाइंट पर पूर्व में दस से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल, दुर्घटनास्थल पर हाईवे किनारे पानी का रजवाहा बह रहा है। इस रजवाहे के चलते एनएचएआई ने रजवाहे के किनारे पर ऊंचाई में मिट्टी डाल रखी है और यहीं हाईवे थोड़ा टिल्ट होकर उसकी चौड़ाई कम हो जाती है। जिससे सड़क एकदम से करीब आठ से दस फीट कम चौड़ी हो जाती है।

Rishabh Pant Accident: खुद गाड़ी चला रहे थे ऋषभ, डॉक्टर से कहा- अचानक आई नींद की झपकी और ये सब हो गया

Cricketer Rishabh Pant Accident Spot Delhi Haridwar Highway real condition
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

जिसके चलते फोरलेन हाईवे पर सरपट तेज गति से आ रहे वाहन चालक को धोखा लगता है। कई बाहर इस टिल्ट पर आकर वाहन चालक अचानक गाड़ी को दायें ओर मोड़ता है तो पीछे आने वाली गाड़ियों के टकराने का भी खतरा पैदा हो जाता है।

Cricketer Rishabh Pant Accident Spot Delhi Haridwar Highway real condition
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी इसकी जांच की है। साथ ही एनएच के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इसके समाधान पर चर्चा की है। एसपी देहात ने बताया कि इस स्पॉट को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Rishabh Pant Accident Spot Delhi Haridwar Highway real condition
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत की गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई, उसके बाद उड़ते हुए रेलिंग तोड़कर डिवाइडर के बीच में लगे खंभे को तोड़कर हाईवे के दूसरी तरफ जा पहुंची। 

विज्ञापन
Cricketer Rishabh Pant Accident Spot Delhi Haridwar Highway real condition
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

तेज गति से सड़क पर घसीटते हुए कार करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल पहुंचाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed