फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: खुद गाड़ी चला रहे थे ऋषभ, डॉक्टर से कहा- अचानक आई नींद की झपकी और ये सब हो गया

Fri, 30 Dec 2022 12:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Fog weather nap of sleep is real reason
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रुड़की आते समय हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती है। हादसे की वजह नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर सुशील नागर को बताया कि ऋषभ गाड़ी में अकेले थे और खुद ही ड्राइव कर रहे थे। 



उन्हें ऐसा याद है कि कुछ हल्की सी झपकी आई और अचानक सब कुछ हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ऋषभ पंत ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है। 

Rishabh Pant Accident: सड़क पर तड़पते रहे ऋषभ, बिखरे रुपये समेटकर वीडियो बनाते रहे लोग, फिर दो शख्स बने मसीहा

वहीं, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गुरुकुल नारसन के समीप जहां हादसा हुआ है। वहां हाईवे किनारे एक डेयरी भी है जिसमें कैमरा लगा हुआ है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने डेयरी में लगे कैमरे की डीवीआर कब्जे में ली है, ताकि घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराने के बाद कई बार पलटी कार, फिर लगी आग, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें

Rishabh Pant Car Accident News Fog weather nap of sleep is real reason
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के नारसन में हादसे का शिकार हुई पंत की कार रेलिंग तोड़कर हवा में उछलते हुए सड़क की दूसरी साइड पहुंच गई। इससे यह तो साफ है की गाड़ी की गति बहुत ज्यादा रही होगी। जिससे सड़क पर करीब 20 से 30 फीट के हिस्से में रेलिंग टूटी है।

Rishabh Pant Car Accident News Fog weather nap of sleep is real reason
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गनीमत रही कि जिस समय गाड़ी डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी साइड पहुंची उस समय दूसरी दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था। ऐसा होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Fog weather nap of sleep is real reason
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है, पीठ और माथे पर भी चोट लगी है। माथे पर कुछ टांके भी लगाए गए हैं। उनकी कमर पर भी काफी चोट लगी है।

विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident News Fog weather nap of sleep is real reason
मैक्स हॉस्पिटल देहरादून - फोटो : अमर उजाला

दो युवकों ने ऋषभ को पास ही एक अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed