भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज व करोड़पति क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के सगे दादा की ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है।
{"_id":"595a17ae4f1c1be20a8b4847","slug":"cricketer-jasprit-bumrah-grandfather-living-in-bad-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गरीबी में रहने को मजबूर करोड़पति क्रिकेटर बुमराह के दादा, तस्वीरों में देखिए उनका हाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी में रहने को मजबूर करोड़पति क्रिकेटर बुमराह के दादा, तस्वीरों में देखिए उनका हाल...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
bumrah
bumrah grandfather
अहमदाबाद के बड़े इंडस्ट्रियलों में शुमार संतोख सिंह बुमराह इन दिनों उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के छोटे से कस्बे किच्छा में ऑटो चलाकर कर अपनी और अपने छोटे पोलियोग्रस्त बेटे की रोजी चला रहे हैं।
bumrah grandfather
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ करोड़पति क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो और कहानी सच्ची है तो यह बेहद दुख की बात है। जसप्रीत बुमराह के दादा संतोख सिंह बुमराह आजकल बुढ़ापे में किच्छा में किराये के टूटे फूटे कमरे में रह कर मुफलिसी की ज़िन्दगी काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bumrah grandfather
कभी गुजरात के अहमदाबाद मे बटवा इंडस्ट्रियल स्टेट में संतोख सिंह बुमराह का जलवा हुआ करता था। वो लग्ज़री कारों और प्लेन में सफर किया करते थे। सारा कारोबार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के पिता जसवीर सिंह बुमराह संभालते थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : The Quint
2001 में बेटे की बीमारी से मौत से संतोख सिंह टूट गए और फैक्ट्रियां भी आर्थिक संकट से घिर गई। बैंको का कर्ज़ा निबटाने के लिये उन्हें तीनो फेक्ट्रियों को बेचना पड़ा। उनकी शानदार ज़िन्दगी एक दम से ज़मीन पर आ गई।