फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज बारिश के बीच जमीन में आधा धंसा स्कूल, प्राचार्य और वार्डन ने बचाई 388 जिंदगियां

Thu, 06 Jul 2017 08:31 AM IST
विनीत शर्मा / अमर उजाला, कालसी
विनीत शर्मा / अमर उजाला, कालसी Updated Thu, 06 Jul 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
debris in kalasi school
debris - फोटो : amar ujala

एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय में मलबा आने के बाद प्राचार्य डा. जीसी बड़ोनी और वार्डन सुधा पैन्यूली की सूझबूझ से 343 बच्चों और 45 स्टाफ की जिंदगियां बच गई।


 

debris in kalasi school
debris

दोनों ने अन्य स्टाफ की मदद से तत्परता दिखाते हुए बच्चों को ऊंचाई पर स्थित डाइनिंग हाल में पहुंचाया। वहां बच्चों की गिनती कराई गई, जिन बच्चों ने खाना नहीं खाया था उन्हें खाना खिलाया गया। छात्रों की चिंता में प्राचार्य, वार्डन व कई स्टाफ सदस्यों ने पूरी रात खाना नहीं खाया। मंगलवार सुबह अपर सचिव शैलेश बगोली और तहसीलदार एसपी उनियाल स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी देते समय प्राचार्य और वार्डन फफक पड़े।

debris in kalasi school
debris

रुंधे गले से बताया कि सोमवार सुबह भी भारी मलबा स्कूल परिसर के समीप से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया था। तब उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फोन कर मलबा हटाने को कहा था। विभाग ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
debris in kalasi school
debris

मौसम के मिजाज को देखते हुए बीते सोमवार को प्राचार्य ने कक्षाओं का भी संचालन नहीं किया। क्योंकि उन्हें फिर से मलबा आने का अंदेशा था। दिनभर प्राचार्य मौसम के मिजाज को भांपते रहे। रात करीब नौ बजे अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे।

विज्ञापन
debris in kalasi school
debris

इस बीच तेज बारिश होने लगी। रात करीब पौने दस बजे के बीच तेज धमाके के साथ मलबा स्कूल परिसर की दीवार को तोड़ता हुआ तेज बहाव के साथ स्कूल परिसर में घुस गया। छात्र संख्या पूरी होने पर प्राचार्य और स्टाफ ने राहत की सांस ली। इस दौरान स्कूल की बत्ती भी गुल हो गई। करीब दो घंटे तक सभी अंधेरे में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed