{"_id":"6558604ca3ba91c52806af87","slug":"cricket-world-cup-final-match-2023-ind-vs-aus-special-preparations-havan-puja-in-rishikesh-parmarth-niketan-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup: फैंस की उम्मीदें...जोरों पर तैयारियां, भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में विशेष हवन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup: फैंस की उम्मीदें...जोरों पर तैयारियां, भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में विशेष हवन पूजन
Sat, 18 Nov 2023 05:40 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:40 PM IST
सार
World Cup 2023 Final IND vs AUS Match: कल रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से करोड़ों फैंस की उम्मीदें हैं। भारत की जीत के लिए उत्तराखंड में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में हुआ पूजन हवन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले पर पूरे देश की नजर है। भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल होने वाले महामुकाबले से करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। भारत की जीत के लिए उत्तराखंड में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में विशेष हवन पूजन किया गया। क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत के लिए न्यू रेनबो क्लब की ओर से विशेष गंगा आरती की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: प्राकृतिक नहीं, इंसानी भूल का नतीजा है सिलक्यारा हादसा, जाने-माने भू वैज्ञानिक ने बताई ये लापरवाही
क्लब के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर भारतीय टीम की जीत की कामना की। क्लब के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। बताया कि क्लब सदस्यों ने विशेष आरती कर मां गंगा से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन