{"_id":"60c96f9b0146647fc61a0b10","slug":"covid-testing-scam-in-haridwar-kumbh-2021-smell-of-scam-in-covid-medicine-kit-also","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : कुंभ के दौरान कोविड दवा किट में भी घोटाले की बू, साधुओं की जांच में इस तरह किया गया घालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : कुंभ के दौरान कोविड दवा किट में भी घोटाले की बू, साधुओं की जांच में इस तरह किया गया घालमेल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अब बचाव किट में भी घोटाले की बू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार महाकुंभ मेले के दौरान मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई गई कोरोना जांच में घोटाले का खुलासा होने के बाद अब बचाव किट में भी घोटाले की बू आने लगी है। होम आइसोलेट मरीजों को दी गई कोरोना किट में सामग्री भी पूरी नहीं थी।
महाकुंभ मेले में आए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच हुई। मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को लेकर हरिद्वार के सचिन डबराल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सचिन ने बताया कि मेला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में झोल है। झोल की परतें खुलने लगी हैं।
सचिन डबराल ने दावा किया कि कोविड जांच में गड़बड़ी होने की जानकारी उनके एक जानकार युवक ने उनको दी। युवक एक लैब में सैंपल कलेक्ट करता था। सैंपल लेने के लिए युवक एक अखाड़े में गया। वहां पर दो-तीन साधुओं ने जांच कराई। जबकि बाकी साधुओं ने जांच कराने से मना कर दिया। युवक ने अपनी लैब के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। मैनेजर ने फोन पर युवक को कहा कि जितने भी साधु हैं सबकी निगेटिव रिपोर्ट दिखा दो।
2 of 6
कुंभ मेले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी के महासचिव हरीश रावत ने कुंभ मेले में एक लाख टेस्ट फर्जी होने की संभावना को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर तंज किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, झूठ के महल में मुख्यमंत्री जी एक नई इबारत लिखना चाहते हैं।
3 of 6
कुंभ के दौरान किए गए एक लाख टेस्ट फर्जी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने लिखा कि इन्हें मालूम नहीं, इनका झूठी रेत का महल शीघ्र ढहने वाला है। डर है अगर रिपोर्ट के अनुसार, कुंभ के दौरान किए गए एक लाख टेस्ट फर्जी थे, तो इसने देश में कितनी बड़ी त्रासदी को निमंत्रण दिया होगा। जिम्मेदार कौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दून अस्पताल में फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले की जांच
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं राजधानी देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अब तक राज्य सरकार की ओर से पैथोलॉजी लैब की जांच का आदेश नहीं मिला है। जिले में इससे संबंधित कोई भी जांच नहीं चल रही है। दून अस्पताल में फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले की जांच जरूर चल रही है, लेकिन वो पूरी तरह से एक अलग प्रकरण है।
हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं की फर्जी आरटीपीसीआर जांच में घपला उजागर होने के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि सभी निजी लैब की जांच की जाएगी। लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी इसका आदेश जारी नहीं हुआ है। सीएमओ अनूप डिमरी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।