फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Uttarakhand: गंगा किनारे बेवजह घूम रहे सैलानियों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, 500 बार लिखवाई ये बात, तस्वीरें...

Sun, 12 Apr 2020 03:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Police Give Punishment to Foreigners Tourists to Write Sorry 500 Times
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। लेकिन कुछ विदेशी सैलानी अभी भी वहां गंगा किनारे बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही कुछ विदेशी सैलानी गंगा घाट पर घूमते दिखे तो पुलिस ने उन्हें अनोखी सजा दी। 

Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Police Give Punishment to Foreigners Tourists to Write Sorry 500 Times
- फोटो : अमर उजाला

तपोवन चौकी पुलिस ने विदेशी सैलानियों से साईं घाट पर गंगा किनारे बैठाकर ही अनोखे अंदाज में माफी मंगवाई। पुलिस ने करीब 10 सैलानियों को कागज और कलम देकर 500 बार 'आई डिड नॉट फॉलो लॉकडाउन, आई एम सॉरी' लिखवाया।

Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Police Give Punishment to Foreigners Tourists to Write Sorry 500 Times
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस कई बार सख्ती कर अलग-अलग अंदाज में लोगों को समझा रही है। लेकिन लोग तब भी बेवजह बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सैलानियों से ऐसा दोबारा न करने की हिदायत भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Police Give Punishment to Foreigners Tourists to Write Sorry 500 Times
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही उन्होंने देशभर में कोरोना के खतरे के प्रति सैलानियों को जागरूक भी किया। पुलिस का कहना है कि विदेशियों से बेवजह घूमने का कारण पूछा तो वे बोले कि वे एक बजे तक स्वतंत्र घूम सकते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Police Give Punishment to Foreigners Tourists to Write Sorry 500 Times
- फोटो : अमर उजाला

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सैलानियों को पहले भी बताया गया था कि बाहर जाने की राहत केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए दी गई है, घूमने के लिए नहीं। इसके बाद भी सैलानी मान नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें सबक सिखाने का यही एक तरीका था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed