फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन में फंसे एक्टर मनोज बाजपेयी ने कराया हेल्थ चेकअप, डॉक्टरों के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Tue, 21 Apr 2020 07:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai says thank you to doctor after his health check up in nainital
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते अभिनेता मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के नैनीताल में फंसे हैं। वे अपनी टीम के साथ रामगढ़ ब्लाक के सोनापानी स्टेट सतखोल में वुड हाउस रिजॉर्ट में ठहरे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।



Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai says thank you to doctor after his health check up in nainital
- फोटो : अमर उजाला

डॉ. चेतन टम्टा ने बताया कि मंगलवार को नथुवाखान और सतोली क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया गया था। जिसमें सतोली में फिल्म शूटिंग के लिए आए फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, उनके परिवार के साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल समेत उनकी टीम के 23 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai says thank you to doctor after his health check up in nainital
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेताओं ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के साथ देश के स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद किया। दोनों अभिनेताओं ने देशवासियों से कहा कि डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचा रहे हैं। इसलिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai says thank you to doctor after his health check up in nainital
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन का पालन कर होम क्वारंटीन हैं। साथ ही वह कोरोना वायरस के प्रति जागरूक हैं। डॉ. चेतन ने बताया जांच में सभी लोग स्वस्थ्य पाए गए हैं। वहीं, दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और उनके परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण में भी सभी लोग स्वास्थ्य पाए गए।

विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai says thank you to doctor after his health check up in nainital
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान डॉ प्रदीप रावत और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की जानकारी लेने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed