फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी में लापरवाही: बिना मास्क लगाए घूम रहे सैलानी, शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं, तस्वीरें...

Fri, 02 Apr 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Tourist Not Follow Covid 19 Rules in Mussoorie photos
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

मैदानी क्षेत्रों में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही मसूरी में सैलानी भी पहुंच रहे हैं। लेकिन, शहर में जो सैलानी पहुंच रहे हैं उनमें अधिकांश कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही शहर में आ रहे अधिकतर सैलानी बिना मास्क के घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग तो मानो लोग भूल गए हैं।



शहर में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन का अभियान कहीं जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। हालात ये हैं कि लोग खुलेआम बिना मास्क के घूम रहे हैं। होटल व्यवसाय से जुड़े अनिल गोदियाल कहते है कि शहर में सैलानी पहुंच रहे हैं। प्रशासन को लोगों को जागरूक करने के लिए काम करना चाहिए।

उत्तराखंड में कोरोना: 364 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 2400 पार पहुंचे एक्टिव केस 

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि कोरोना मामलों के अचानक बढ़ने से शहर के पर्यटन भी पर भी इसका असर पड़ने लगा है। कहा कि अगर स्थिति सामान्य नहीं होती तो उत्तराखंड की आर्थिकी फिर से डवांडोल हो जाएगी। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सभी करें। 

वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर ने कहा कि कोरोना केस के बढ़ने से होटलों की बुकिंग पर भी असर पड़ा है। कहा कि गाइडलाइन का होटलियर पालन कर रहे हैं।

Coronavirus in uttarakhand: Tourist Not Follow Covid 19 Rules in Mussoorie photos
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने कहा कि व्यापारियों को भी बताया गया है कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाएं। ऐसा नहीं करने पर पूरी जिम्मेदारी व्यापारी की होगी। कहा कि बिना मास्क के घूम रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Coronavirus in uttarakhand: Tourist Not Follow Covid 19 Rules in Mussoorie photos
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, राजधानी में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद अगले दो दिन (शनिवार और रविवार) को पूर्ण लॉकडाउन रहने की अफवाह फैल गई। इस पर जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। शहर में मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी। दरअसल, एक साल पहले टीवी चैनल पर प्रसारित हुए इस वीडियो में जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव का बयान भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Tourist Not Follow Covid 19 Rules in Mussoorie photos
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

इसमें वे दून में कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की बात कह रहे थे। देखते ही देखते यह वीडियो तमाम व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा। सभी जगह लोग एक-दूसरे से जानकारी लेने का प्रयास करने लगे। जिलाधिकारी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और विभिन्न समाचार पत्रों के कार्यालयों में भी लोग फोन कर वीडियो की पुष्टि का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Tourist Not Follow Covid 19 Rules in Mussoorie photos
मसूरी में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय ने बयान जारी कर वीडियो का खंडन किया। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दून में लॉकडाउन को लेकर कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुराना वीडियो शेयर किया गया था, जिससे लोगों में भ्रम फैला। उन्होंने लोगों से इस तरह के वीडियो साझा न करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed