फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: किसान पिता के दोनों बेटे ही नहीं, बहुएं भी दिन-रात कर रहीं कोरोना मरीजों की सेवा

Sat, 02 May 2020 01:21 PM IST
अलका त्यागी अजय अरोरा, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
अजय अरोरा, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : For Family members Doctors Doing corona patient treatment in punjab and new york
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में गूलरभोज क्षेत्र के एक परिवार के चार सदस्य डॉक्टर देश और विदेश में कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं। एक दंपती पंजाब और दूसरा न्यूयॉर्क में कोविड-19 से लड़ाई में अपनी सेवाएं दे रहा है।

Coronavirus in Uttarakhand : For Family members Doctors Doing corona patient treatment in punjab and new york
- फोटो : अमर उजाला

ग्राम गुरुनानकपुर निवासी प्रतिष्ठित किसान प्रवीण पाल सिंह विर्क के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा जसविंदर पाल सिंह एमडी और उसकी पत्नी कनिका याशी विर्क एमडी मेडिसिन है। दोनों न्यूयॉर्क के सिरिक्यूज अप स्टेट मेडिकल हॉस्पिटल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में मरीजों के इलाज में जुटे हैं।

Coronavirus in Uttarakhand : For Family members Doctors Doing corona patient treatment in punjab and new york
- फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रवीण पाल के छोटे बेटे आलमबीर सिंह एमबीबीएस, एमएस आर्थो और उनकी पत्नी जसनूर कौर एमडी एनस्थीसिया हैं। दोनों रोहतक पीजीआई में कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : For Family members Doctors Doing corona patient treatment in punjab and new york
- फोटो : अमर उजाला

प्रवीण सिंह ने बताया कि सोचा था कि दोनों बेटे खेती में उनका हाथ बटाएंगे। लेकिन दोनों बेटों ने खेती के स्थान पर डॉक्टरी का पेशा अपनाकर मानवता की सेवा करना उचित समझा। बेटों की इच्छानुसार बड़े बेटे जसविंदर को कर्नाटक से एमबीबीएस, छोटे आलमबीर को अंबाला के एमएमयू से एमबीबीएस कराया था। लखनऊ की रहने वाली बड़ी बहू कनिका याशी भी डॉक्टर हैं।
 
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : For Family members Doctors Doing corona patient treatment in punjab and new york
- फोटो : अमर उजाला

इधर, छोटी बहू जसनूर भी नवाशहर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में एमडी एनेस्थीसिया के फाइनल वर्ष में है, जो इन दिनों कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटी हैं। प्रवीण सिंह ने कहा कि इस संकट के समय उनके बेटे और बहुओं को मानवता की सेवा करते देख उन्हें गर्व हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed