फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: दून के बेटे के गीत को अमिताभ समेत 50 गायकों ने दी आवाज, टूटेगा माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड

Fri, 01 May 2020 05:24 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Dehradun Boy Varun make song with 50 singers voice, michael jackson record will broke
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना लॉकडाउन के बीच घरों में कैद लोगों को राहत देने के लिए देहरादून के बेटे वरुण प्रभुदयाल गुप्ता 'गुजर जाएगा' गीत लेकर आ रहे हैं। इस गीत को अमिताभ बच्चन समेत देश के 50 नामी गायकों ने अपनी आवाज दी है। साथ ही फिल्म, खेल व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी 115 हस्तियां भी इसमें नजर आएंगी। खास बात यह भी है कि इस गीत के रिलीज होने के साथ ही माइकल जैक्सन के 44 कलाकारों के साथ बने गीत का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Coronavirus in Uttarakhand : Dehradun Boy Varun make song with 50 singers voice, michael jackson record will broke
- फोटो : अमर उजाला

गढ़ी कैंट निवासी वरुण ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना लॉकडाउन के बीच उन्हें 'गुजर जाएगा' गीत का आइडिया आया। उन्होंने अपने साथी बॉलीवुड फिल्म डॉयरेक्टर जय वर्मा से इसकी चर्चा की। बात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक पहुंची। उन्हें भी यह आइडिया बेहद पसंद आया। अमिताभ बच्चन ने वरुण को खुद फोन करके इसके लिए बधाई दी।

Coronavirus in Uttarakhand : Dehradun Boy Varun make song with 50 singers voice, michael jackson record will broke
- फोटो : अमर उजाला

वरुण ने बताया कि यह पहला ऐसा गीत है, जिसमें देश के 50 नामी गायकों ने अपने-अपने घर से बिना स्टूडियो आवाज रिकॉर्ड करके भेजी है। इसी तरह, कलाकारों, खेल जगत की हस्तियों ने भी अपने घर से ही वीडियो शूट करके भेजा है। अब गीत तैयार हो चुका है। गीत का मकसद देश के लोगों के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Dehradun Boy Varun make song with 50 singers voice, michael jackson record will broke

वैसे तो यह गीत बृहस्पतिवार को रिलीज होना था लेकिन फिल्म अभिनेता इरफान और इसके बाद ऋषि कपूर के निधन के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। वरुण ने बताया कि अब यह गीत मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इस गीत में न केवल फिल्म जगत की हस्तियां बल्कि डॉक्टर, पुलिस के अधिकारी, मीडियाकर्मी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Dehradun Boy Varun make song with 50 singers voice, michael jackson record will broke
- फोटो : अमर उजाला

कोशिश यह की गई है कि कोरोना की इस लड़ाई से जुड़े हर सकारात्मक पहलू को जनता के सामने लाया जा सके। इसमें अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा, एकता कपूर, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, दीपा मलिक, अंजुम चोपड़ा, लिएंडर पेस, श्रेया घोषाल, सोनू निगम, हंसराज हंस, बाबुल सुप्रियो, सोनू निगम, अनूप जलोटा, इंटरनेशनल आर्टिस्ट अनन्या बिड़ला समेत 115 कलाकार नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed