{"_id":"60bcc46f8ebc3e9a1d20a5d5","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-devotees-crowd-on-har-ki-pauri-after-one-month-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: वीकेंड पर बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पहुंचे लोग, महीने भर बाद दिखी रौनक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: वीकेंड पर बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पहुंचे लोग, महीने भर बाद दिखी रौनक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू के बीच रविवार को वीकेंड पर हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर लोगों की भीड़ रही। भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। हरकी पैड़ी पर महीने भर बाद रंगत नजर आई। इससे आसपास के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखी।
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने 28 अप्रैल से प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। एक मई से दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध कर दिया था। केवल अस्थि विसर्जन के लिए ही आने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही थी।
मगर जैसे-जैसे संक्रमण कम होने लगा है, वैसे-वैसे लोगों का हरिद्वार आवागमन भी शुरू हो गया है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन रविवार को हरकी पैड़ी पर स्नान करने वालों की काफी भीड़ नजर आई।
वहीं प्रेमनगर आश्रम घाट, गोविंद घाट, ओमपुल घाट, शिवघाट, विष्णु घाट पर भी लोग गंगा में डुबकी लगाते हुए नजर आए। हरकी पैड़ी के अलावा प्रेमनगर घाट पर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ नजर रही।
2 of 5
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर भी स्थानीय युवाओं ने गर्मी के चलते जमकर गंगा में डुबकी लगाई। रविवार को अचानक से स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़ के चलते फिर से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
3 of 5
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पिछले एक माह से फूल-प्रसाद, गंगाजली, माला, सिंदूर बेचकर घर चलाने वाले छोटे-छोटे दुकानदार भी रविवार को सामान बेचते हुए नजर आए। हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे पर भी हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी से आने वाले वाहनों का आवागमन रविवार को काफी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम रविवार को शहर के तीनों श्मशान घाट खड़खड़ी, कनखल व चंडीघाट पहुंची यहां पर सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही फायर स्टेशन मायापुर, हरकी पैड़ी चौकी, चंडी चौकी, थाना श्यामपुर के परिसर को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि श्मशान घाट को मुख्य रुप से अभियान में शामिल किया गया है। जिससे अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोग इस संक्रमण के संपर्क में न आ सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सहयोग से सभी जगहों पर हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।