फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: ये कैसा कोरोना कर्फ्यू! सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार, घंटों जाम में फंसे रहे लोग, तस्वीरें...

Tue, 27 Apr 2021 04:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Apr 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid Curfew in Dehradun: Long Traffic jam in City During Curfew Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बेकाबू होते संक्रमण की रोकथाम के लिए देहरादून, ऋषिकेश समेत प्रदेश के सात शहरों में सोमवार शाम सात बजे से एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लागू कर दिया गया। वहीं, देहरादून में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है। प्रशासन ने शहर में सार्वजनिक व निजी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई है।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: बेकाबू हो रही संक्रमण की रफ्तार, रोजाना 30 हजार से ज्यादा सैंपलों की हो रही जांच

लेकिन मंगलवार सुबह शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर इतनी ज्यादा संख्या में वाहन पहुंच गए कि लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस भी बेवजह घर से निकले लोगों से दो चार होती दिखी। घंटाघर, तहसील चौक, कनक चौक , रिस्पना पुल के पास कई जगह एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।

यह भी पढ़ें... हरिद्वार : वेंटिलेटर के लिए मुट्ठी में रुपये लेकर अस्पतालों के चक्कर काटे, नहीं काम आई भाजपा अध्यक्ष की सिफारिश, भाई चल बसा

उधर, बाजारों की सड़कों पर इतनी भीड़ थी कि पैदल चलना मुश्किल हो गया। दिन चढ़ने के साथ बाजारों की भीड़ भी बढ़ गई। राशन, सब्जी और जरूरत सामान की दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, निरंजनपुर मंडी के पास पुलिस ने बेवजह घर से निकलने वालों के वाहनों को भी सीज किया। 

Coronavirus Covid Curfew in Dehradun: Long Traffic jam in City During Curfew Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोविड कर्फ्यू 26 अप्रैल से तीन मई तक रहेगा। कोविड कर्फ्यू के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं, मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति को पूरी तरह छूट दी गई है। जबकि सब्जी, दूध, राशन की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी।

Coronavirus Covid Curfew in Dehradun: Long Traffic jam in City During Curfew Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शादी-विवाह और बाहर से आने वालों को आवाजाही के लिए सीमित संख्या में छूट रहेगी। बावजूद इसके बाजारों में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं,  कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कैबिनेट ने भी मास्क न पहनने पर अब 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना तय कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Covid Curfew in Dehradun: Long Traffic jam in City During Curfew Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम 50 लोगों के साथ विवाह समारोह की अनुमति के लिए संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट और नगर मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है। साथ ही अंतरराज्यीय परिवहन करने वालों को पहले स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इमरजेंसी वाहन, आवश्यक सेवा के वाहन और माल वाहक वाहनों को पहले से आवागमन में छूट मिली हुई है। इसलिए इन्हें नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन
Coronavirus Covid Curfew in Dehradun: Long Traffic jam in City During Curfew Photos
देहरादून में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीन मई तक कर्फ्यू देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में लागू है। इस दौरान लोग सुबह से ही सामान खरीदने निकल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed