फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: बच्चों ने मुंह पर मास्क लगाकर मनाया फूलदेई का त्योहार, लोगों को भी किया जागरुक, तस्वीरें...

Sun, 15 Mar 2020 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Mar 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Children Wear Mask and aware people on Phool Dei 2020 festival In uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में फूलदेई महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते यहां फुलारियों की टोलियों ने मुंह पर मास्क लगाकर फूल डाले। इसके अलावा गुप्तकाशी में घोघा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कम्द (ताल जामण) की नव दुर्गा टीम पहले स्थान पर रही। 

Coronavirus : Children Wear Mask and aware people on Phool Dei 2020 festival In uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

इन दिनों जिला मुख्यालय में फूलारी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन छोटे-छोटे फुलारियों की टोलियों ने घर-घर जाकर देहरियों में फूल डाले। इस दौरान रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के वार्ड-6 में बच्चों ने अपने मुंह पर मास्क बांधकर लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक भी किया। 

Coronavirus : Children Wear Mask and aware people on Phool Dei 2020 festival In uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

होली हिमालय संस्था गुप्तकाशी की ओर से विश्वनाथ मंदिर में घोघा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें केदारघाटी समेत अन्य क्षेत्रों से दो दर्जन टीमों ने अपने घोघा की डोलियों संग प्रस्तुतियां दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus : Children Wear Mask and aware people on Phool Dei 2020 festival In uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता में कम्द (ताल जामण) की नव दुर्गा प्रथम, फली फसालत की संतोषी रिया पार्टी द्वितीय व बसुकेदार की बाबा बसुकेदार की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम टीम को 2100, द्वितीय को 1100, तृतीय को 700 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। जबकि अन्य टीमों को 300 रुपए सांत्वना पुरष्कार के रुप में दिया गया। 

विज्ञापन
Coronavirus : Children Wear Mask and aware people on Phool Dei 2020 festival In uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर होली हिमालय की चेयर पर्सन सुश्री लता, रघुवीर असवाल, प्रमुख श्वेता पांडे, डा. हर्षवर्धन बेंजवाल, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप कंडारी, सुदर्शन नेगी, कुंवर सिंह नेगी समेत भारी संख्या में लोग मैजूद थे। इसके अलवा जनपद के अन्य हिस्सों में भी फुलदेई महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed