आज 24 अगस्त को भारत में कोरोना महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन को पांच महीने पूरे हो चुके हैं। उत्तराखंड के गुलजार रहने वाले स्थानों पर अब सन्नाटा पसरा हुआ है।
2 of 8
नैनीताल माल रोड अभी और पहले
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला इन स्थानों के हालात तस्वीरें के जरिए दिखाने जा रहा है। 24 मार्च 2020 को देश में पहला एक दिवसीय जनता कर्फ्यू लगा था।
3 of 8
रक्षाबंधन में होने वाला बग्वाल मेला 2020 और 2019 में
- फोटो : amar ujala
इन पांच महीनों के दौरान जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा और अब अनलॉक चल रहा है। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद एक जून से अनलॉक शुरू हो गया।
4 of 8
सितारगंज स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा अभी और पहले
- फोटो : amar ujala
अनलॉक के तहत कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को खोल दिया गया है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी भी लोग उत्तराखंड के पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों पर जाने से परहेज कर रहे हैं।
चंपावत में स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारा में पहले भीड़ लगती थी, लेकिन अब सन्नाटा है। लधिया और रतिया के संगम में स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारा सिखों का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां सिखों के प्रथम गुरु नानक देव अपने शिष्य मरदाना के संग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कड़वे रीठे को मिठास देकर इस स्थान को प्रमुख तीर्थ स्थल में बदल दिया था।