फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सादगी: मां के हाथ से दही चीनी खाई और आशीर्वाद लेकर लौट गए सीएम योगी, कई मायनों में यादगार रहा दौरा, देखें तस्वीरें

Fri, 06 May 2022 05:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 05:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ate curd sugar from mother hand and returned with blessings, special glimpses of Uttarakhand three day tour, See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय यमकेश्वर दौरा परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहेगा। बृहस्पतिवार को यूपी लौटते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के हाथों दही चीनी खाई और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मां ने भी बेटे को लोक कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करने का आशीर्वाद दिया। जाते हुए योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की और गुुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। 

उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने बताया कि उनका कार्यक्रम भले ही व्यक्तिगत था, लेकिन रात साढ़े दस बजे तक उनके ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का मिलने का दौर चलता रहा। योगी आदित्यनाथ संयास ग्रहण करने के बाद दो से तीन बार ही मां का हालचाल जानने के लिए गांव आए थे। यूपी की कमान संभालने के बाद वह पहली बार गांव आए।

CM Yogi Adityanath ate curd sugar from mother hand and returned with blessings, special glimpses of Uttarakhand three day tour, See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को भी लोग साढ़े दस बजे तक उनके मिलने पहुंचते रहे। लोगों का कहना है कि यमकेश्वर के लाल योगी आदित्यनाथ के यूपी जैसे बड़े प्रदेश की दोबारा सत्ता संभालने पर सभी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

CM Yogi Adityanath ate curd sugar from mother hand and returned with blessings, special glimpses of Uttarakhand three day tour, See Photos
भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह सीएण योगी चार बजे से पहले उठ गए थे। नित्यक्रम के बाद करीब आधे घंटे योग ध्यान किया। गोशाला में गाय को पूरी रोटी खिलाई और फिर खुद नाश्ता किया। करीब साढ़े दस बजे वह घर से विदा लेकर महाविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ate curd sugar from mother hand and returned with blessings, special glimpses of Uttarakhand three day tour, See Photos
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यहां उन्होंने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने मत्था टेककर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ate curd sugar from mother hand and returned with blessings, special glimpses of Uttarakhand three day tour, See Photos
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय ग्राम प्रवास के दौरान उनके परिजनों के साथ ही सहपाठियों ने पुरानी यादें ताजा की। पंचूर गांव में उनकी माता सावित्री देवी के साथ ही अन्य तीन भाइयों मानवेंद्र, शैलेंद्र और महेंद्र का परिवार रहता है। उनकी तीनों बड़ी बहनों पुष्पा, कौशिल्या और शशि का विवाह हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed