{"_id":"5b1d4fc54f1c1b634d8b5bee","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-reached-jama-masjid-and-seeks-support-for-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक जामा मस्जिद पहुंच गए सीएम त्रिवेंद्र और शहर काजी से मांग लिया ये सब, देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जामा मस्जिद पहुंच गए सीएम त्रिवेंद्र और शहर काजी से मांग लिया ये सब, देखिए...
Mon, 11 Jun 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार शाम को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक से जामा मस्जिद पहुंच गए और देखिए फिर क्या किया उन्होंने...
2 of 5
trivendra singh rawat
भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट कर शहर काजी से देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने शहर काजी को रमजान की मुबारकबाद भी पेश की।
3 of 5
trivendra singh rawat
रविवार को करीब शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। ईराक से मंगाए गए खजूर भी खिलाए। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
trivendra singh rawat
जिसमें हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट कर उनसे देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन
5 of 5
trivendra singh rawat
शहर काजी ने मुख्यमंत्री को देश और राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी नसीम अहमद, शाकेब, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।