फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की जीत के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने शुरू किया अनोखा अभियान, तस्वीरें हुईं वायरल, देखिए...

Wed, 13 Feb 2019 04:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat New campaign for pm narendra modi victory 
त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है। मंगलवार को डिफेंस कालोनी स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा का झंडा लगाया और पार्टी का स्टिकर चस्पां कर मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान का आगाज किया। पार्टी का ध्वज लगाने और स्टीकर चिपकाने के इन पलों को उन्होंने अपने मोबाइल पर सेल्फी के जरिए कैद कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कीं। 

Cm trivendra singh rawat New campaign for pm narendra modi victory 
त्रिवेंद्र सिंह रावत

इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। प्रदेश में ये अभियान दो मार्च तक चलेगा। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 10 लाख घरों में पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाने का लक्ष्य बनाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  2019 में फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है। इसके लिए 400 से अधिक सीटें प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। 
 

Cm trivendra singh rawat New campaign for pm narendra modi victory 
त्रिवेंद्र सिंह रावत

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह मेरा परिवार, भाजपा परिवार पार्टी का एक महत्वकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। कोशिश है कि प्रदेश के हर घर पर पार्टी का झंडा लहराए। झंडा और स्टीकर लगाकर हर कार्यकर्ता को उसकी सेल्फी लेकर पार्टी को भेजनी है। इस तरह के कार्यक्रमों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को समर्पित होकर भाग लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat New campaign for pm narendra modi victory 
त्रिवेंद्र सिंह रावत

आगामी 26 फरवरी से कमलदीप कार्यक्रम चलना है। इसमें हर घर पर कमल दीप जलेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सीताराम भट्ट, राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, बलजीत सोनी, सुभाष बड़थ्वाल, बृजभूषण गैरोला, पार्षद सुशीला रावत, आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat New campaign for pm narendra modi victory 
त्रिवेंद्र सिंह रावत

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा का ध्वज व स्टीकर लगाया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व मेयर सुनील उनियाल गामा, कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, कार्यालय सह प्रभारी बलजीत सोनी, सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मधु भट्ट समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed