फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर कोई गरीब इस तरह न मारा जाए, यही विनती करने आया हूं: CM

Wed, 12 Oct 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भेटा/बागेश्वर/नैनीताल/पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, भेटा/बागेश्वर/नैनीताल/पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
CM rawat met to dalit's family.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मंगलवार को बागेश्वर के भेटा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मृतक दलित युवक सोहन राम के परिजनों को 10.62 लाख रुपए का चेक सौंपा। साथ ही सोहन राम की पत्नी को नौकरी देने के लिए गांव में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा की।

CM rawat met to dalit's family.
CM rawat in bheta village - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री ने दलित युवक की गला काटकर हुई हत्या की घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि पीड़ित परिवार की देखरेख की क्षेत्र के लोग सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठाएं। इस बीच, कांडा पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दोनों के खिलाफ कांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CM rawat met to dalit's family.
sohanram family - फोटो : AmarUjala

दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से भेटा पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोहन राम की पत्नी मीना देवी, पिता फकीर राम और माता शांति देवी को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कोई गरीब इस तरह से न मारा जाए, यही विनती करने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM rawat met to dalit's family.
sohanram family - फोटो : AmarUjala

सौंपे गए 5.62 लाख रुपए के चेक में से 2.50 लाख रुपए मृतक के माता-पिता के संयुक्त खाते में, जबकि 2.50 लाख रुपए पत्नी के नाम पर खोले गए खाते में जमा होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की राशि भी मृतक युवक के परिवार को दी गई है। भेटा गांव से निकल कर मुख्यमंत्री नैनीताल पहुंचे। नैनीताल में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
CM rawat met to dalit's family.
हरीश रावत - फोटो : Self

मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को पांखू और नाचनी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 12 अक्तूबर को दोपहर बाद 12.50 बजे पांखू हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। वहां पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अपरान्ह 2.30 बजे हेलीकाप्टर से नाचनी पहुंचेंगे। नाचनी में तल्ला जोहार महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed