सूबे के मुखिया सार्वजनिक मंचों पर लगातार उत्तराखंड पर वित्तीय संकट की बात कहते हैं। लेकिन उनके चाय-नाश्ते का खर्च ही करोड़ों में है। भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने आरटीआई से मिली जानकारी के बाद यह खुलासा किया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया डेढ़ करोड़ का चाय-नाश्ता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कार्यालय की कैंटीन का हर माह में चाय-नाश्ते का बिल चार लाख से ऊपर का बना है। सीएम हरीश रावत के कार्यकाल के दौरान फरवरी 2014 से जुलाई 2016 तक बीजापुर और सचिवालय की दो कैंटीनों में चाय नाश्ते का बिल लगभग डेढ़ करोड़ का है।
भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने आरटीआई से मिली जानकारी के बाद यह खुलासा किया है। भाजपा का आरोप है कि सरकार एक तरफ प्रदेश पर वित्तीय संकट का बात कह रही है जबकि लाखों रुपये चाय नाश्ते में सीएम खर्च कर रहे हैं।
आरटीआई में मिली सूचना के मुताबिक सीएम के सचिवालय स्थित कार्यालय में फरवरी 2014 से जून 2016 तक का बिल 67 लाख से अधिक का है। सबसे बड़ी बात है कि सचिवालय में सीएम का आना भी कम ही रहता है, लेकिन औसत ढाई लाख का बिल इसी कैंटीन का बन रहा है।
राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दी जानकारी के मुताबिक यह खर्च सीएम कार्यालय की कैंटीन का है, जिसमें भोजन और जलपान आदि का खर्च शामिल है। सीएम हरीश रावत के बीजापुर स्थिति दूसरे कार्यालय में बिल सचिवालय से भी लंबा चौड़ा है।