फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami stopped after seeing injured children on road taken to hospital by pilot car Uttarakhand news

Uttarakhand: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल

Thu, 17 Nov 2022 07:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 07:05 PM IST
सार

वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सीएम धामी ने सड़क पर चोटिल लड़कों को देखा तो गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंचे और हालचाल जानने लगे।

विज्ञापन
CM Dhami stopped after seeing injured children on road taken to hospital by pilot car Uttarakhand news
सीएम धामी बच्चों का हालचाल पूछते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर चोटिल लड़कों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना काफिला रुकवा दिया। वह गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे खड़े लड़कों के पास पहुंचे। इस दौरान यहां भारी भीड़ लग गई। सीएम ने लड़कों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet:  वंचित गांवों में BSNL 4-जी टावर को दो हजार वर्ग फीट जमीन निशुल्क, प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन


गुरुवार को वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की हेलमेट पहनने की अपील
सीएम धामी ने दोपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट हमारी ही जिंदगी के लिए जरूरी है। ट्रेफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्कूटी से गिर कर चोटिल हुए दो लड़कों को भी सीएम ने हेलमेट जरूर पहनने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed