फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: राजनीति के बीच करवा चौथ की रौनक;  सीएम धामी से लेकर रेखा आर्य तक...तस्वीरों में देखें ये खास झलक

Sat, 11 Oct 2025 12:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:49 PM IST
सार

करवा चौथ के मौके पर उत्तराखंड के नेताओं की झलक सामने आई। मुख्यमंत्री धामी, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मंत्री रेखा आर्य ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। करवा चौथ की तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
CM Dhami celebrated Karwa Chauth wife Geeta Dhami Other politicians also celebrated festival see pictures
सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजधानी दून में शुक्रवार को करवा चौथ की धूम रही। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। रेसकोर्स, तिलक रोड, बंजारावाला, डीएल रोड सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक पूजन किया गया। यहां महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और भजन-कीर्तन किए। शाम को सोलह शृंगार कर चांद को अर्घ्य दिया और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया।



वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

उधर, राजभवन में शुक्रवार को प्रथम महिला गुरमीत कौर ने करवाचौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया। इसमें उत्तराखंड की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन की महिलाओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सहभागिता की।

गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए करवाचौथ पर्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी की श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है, जो पारिवारिक जीवन के बंधनों को और सशक्त बनाता है। यह परंपरा हमें परिवार और रिश्तों की अहमियत को स्मरण कराती है तथा परस्पर सम्मान और एकता के संदेश को प्रबल करती है।

CM Dhami celebrated Karwa Chauth wife Geeta Dhami Other politicians also celebrated festival see pictures
सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पेपर लीक प्रकरण; धामी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट का इंतजार


 

CM Dhami celebrated Karwa Chauth wife Geeta Dhami Other politicians also celebrated festival see pictures
सीएम ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami celebrated Karwa Chauth wife Geeta Dhami Other politicians also celebrated festival see pictures
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पत्नी के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी अपने ऋषिकेश स्थित आवास पर पत्नी संग करवाचौथ का पर्व मनाया।
विज्ञापन
CM Dhami celebrated Karwa Chauth wife Geeta Dhami Other politicians also celebrated festival see pictures
महेंद्र भट्ट पत्नी के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में करवा चौथ की रौनक छाई रही। सीएम धामी से लेकर मंत्री रेखा आर्य तक ने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed