फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादल फटने से आई बाढ़: हे गंगा मैय्या ये क्या हो गया क्षमा करो; उत्तरकाशी में चीखपुकार से गूंजा गांव, तस्वीरें

Tue, 05 Aug 2025 03:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Cloudburst in Uttarkashi flood in Kheerganga many people buried under debris Watch Photos
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हे गंगा मैय्या ये क्या हो गया माफ करो...उत्तरकाशी में चीखपुकार से धराली बाजार और गांव गूंज उठा गांव। धराली में आज प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला। होटल और दुकानें मलबे में दब गए। खीरगंगा का पानी और मलबा सब कुछ बहा ले गाया। बादल फटने के बाद सामने आई तस्वीरें झकझोर कर रखने वाली हैं। 



हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोगों के दबे होने की खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव की खीरगंगा में मंगलवार को अचानक बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी। गांव की ओर बढ़ते सैलाब और मलबे से कई लोग दब गए। पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई, धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। राहत दल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

Trending Videos
Cloudburst in Uttarkashi flood in Kheerganga many people buried under debris Watch Photos
उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई होटल और दुकानें जमींदोज हो गईं, स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
Cloudburst in Uttarkashi flood in Kheerganga many people buried under debris Watch Photos
उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarkashi flood in Kheerganga many people buried under debris Watch Photos
बादल फटने से तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।
 

ये भी पढे़ं...Uttarkashi Cloud burst: धराली में बादल फटने से भारी तबाही, सैलाब से हाहाकार; चार की मौत, मलबे में दबे कई लोग

विज्ञापन
Cloudburst in Uttarkashi flood in Kheerganga many people buried under debris Watch Photos
उत्तरकाशी खीरगंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पास उत्तरकाशी में बादल फटने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत सरकार को दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए देने का अनुरोध किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed