अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में आया सैलाब भले ही कम हो गया हो, लेकिन स्थानीय लोगों के दिन-रात अब भी डर के साये में बीत रहे हैं। क्षेत्र में चारों ओर तबाही के मंजर बीच प्रभावितों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों को डर है कि अतिवृष्टि से जिस तरह नदियों में पानी है और पहाड़, सड़क, संपर्क मार्ग टूट चुके हैं, फिर तेज बारिश हुई तो संकट आ सकता है।
आपदा के निशां: तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने संपर्क करने पर बताया कि मौके पर पोकलैन मशीन शाम साढ़े सात बजे तक पहुंच गई और उससे जहां मकान था वहां खुदाई भी शुरू हो गई है। सोमवार को एक और पोकलैन मशीन की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा रविवार दोपहर को ही भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है।
सरखेत निवासी करन सिंह कोटनाला और गोविंद सिंह बताते हैं कि घटना की रात पूरे घर में पानी भर गया था। खाने-पीने का सामान और बिस्तर-कपड़े खराब हो गए। तीन बीघा जमीन बह गई। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। समीप ही नदी की लहरें तेज आवाज और मिट्टी मिले पानी के साथ बह रही है। इससे डर लगा हुआ है कि कहीं फिर से आपदा न आ जाए।
भैंसवाड़ गांव के सरोप सिंह चौहान कहते हैं कि उनकी गोशाला दब गई है। पास का एक मकान भी मलबे में दफन हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई से बनने वाली सड़क के ठेकेदार ने मलबा उनके घरों की तरफ डाला है। इससे आपदा में उनके घर की तरफ भी मलबा आ गया। अब भी भूस्खलन और मलबा आने का खतरा है। डिफेंस कॉलोनी निवासी शेखर शर्मा क्षेत्र में भोजन और राहत कार्यों के लिए गए थे। जो पत्थर लगने से चोटिल हो गए।
एसडीआरएफ ने रायपुर क्षेत्र के बड़ासी पुल के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद कर किया है। व्यक्ति की पहचान रायपुर के भगत सिंह कॉलोनी निवासी संजय कुमार (42) के रूप में हुई है। संजय शनिवार को स्कूटी लेकर निकले थे और तभी से लापता थे।
ये भी पढ़ें...आपदा के जख्म: माता-पिता के शव देख गुमसुम हो गया मासूम, बताया-मम्मी कह गई थीं, मेहनत से पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना