फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपदा के जख्म: माता-पिता के शव देख गुमसुम हुआ मासूम, बोला- मम्मी कह गई थीं ' मेहनत से पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना'

Mon, 22 Aug 2022 12:27 PM IST
रेनू सकलानी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Aug 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun maldevta Tehri Couple dies children helpless
उत्तराखंड में आपदा ने दिए कई जख्म। - फोटो : अमर उजाला

टिहरी जिले के ग्वाड़ गांव पट्टी सकलाना के दंपति की मौत से दो मासूम भाई-बहन के सिर से माता-पिता का साया भी उठ गया। गांव में खेतीबाड़ी करने वाले इस दंपति ने अपने दोनों बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए देहरादून भेजा हुआ था। रक्षाबंधन पर उनकी मां कहकर गई थीं कि मेहनत से पढ़ाई-लिखाई करना और बड़ा आदमी बनना।



प्राकृतिक आपदा से आए मलबे में ग्वाड़ गांव में कई लोगों के मकान दब गए थे। जिसमें दबकर राजेंद्र सिंह राणा और उनकी पत्नी सुनीता राणा की भी मौत हो गई थी। शनिवार को दोनों के शव को बचाव दल ने मलबे से निकाला था। रविवार दोपहर दोनों के शवों को ग्रामीण पांच किलोमीटर पैदल चलकर मालदेवता तक लाए। उसके बाद  शव अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाए गए।

रविवार को राणा दंपति के बेटे सिद्धार्थ राणा (14 वर्ष) को लेकर उनके रिश्तेदार भी मालदेवता पहुंचे। सिद्धार्थ माता-पिता के शव को देखकर गुमसुम था। किसी तरह बताया कि मम्मी-पापा ने पढ़ाई के लिए उसे और बहन वंशिका राणा (12 वर्ष) को देहरादून में रांझावाला (रायपुर) भेजा हुआ था

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun maldevta Tehri Couple dies children helpless
मासूम सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर भी मम्मी उनके पास देहरादून आई थी। मम्मी ने कहा था कि गांव आने-जाने का रास्ता खराब है इसलिए वह खुद ही रक्षाबंधन पर देहरादून आईं।

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun maldevta Tehri Couple dies children helpless
आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मकान - फोटो : अमर उजाला

वह अच्छे से रहने और मेहनत से पढ़ाई करने की बात कहकर गई थीं। सिद्धार्थ और उसकी बहन रांझावाला में अपने मामा अनिल पंवार के पास रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun maldevta Tehri Couple dies children helpless
आपदा - फोटो : अमर उजाला

नाना त्रिलोक सिंह पंवार ने बताया कि गांव मेें अच्छे स्कूल नहीं हैं, इसलिए दोनों बच्चों को पिछले चार साल से देहरादून भेजा हुआ था।

ये भी पढ़ें...अपनों को ढूंढती आंखें: मलबे में दफन लोगों की तलाश, एक ही परिवार के पांच समेत 13 लोग लापता, देखें तस्वीरें

 

विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun maldevta Tehri Couple dies children helpless
आपदा - फोटो : अमर उजाला

शनिवार से दोनों बच्चे गुमसुम हैं और उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब माता-पिता जीवित नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed