Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath 2023: उत्तराखंड में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की मंगल कामना, घाटों पर उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Sun, 19 Nov 2023 05:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Nov 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Chhath Festival 2023 In Uttarakhand devotees Huge Crowd On ganga ghat for Sunset Puja Photo
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में पूर्वांचल समुदाय के लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धाभाव से मनाया गया। शनिवार को 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया था। वहीं, चार दिवसीय छठ महापर्व का सबसे बड़ा दिन षष्ठी तिथि होती है। इस दिन छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य होता है। आज रविवार को छठ की छटा उत्तराखंड के गंगा घाट और तटों पर भी देखने को मिली।



पहाड़ से मैदान तक व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। 

MS Dhoni: माही ने नैनीताल में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, साथ में उठाया वर्ल्ड कप के रोमांच का लुत्फ

वहीं, देहरादून में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा से लेकर हर पहलू पर खास इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा के लिए सभी घाटों पर सैकड़ों कार्यकर्ता तैनात हैं। इसके साथ महिला टीम से लेकर चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है। 

Trending Videos
Chhath Festival 2023 In Uttarakhand devotees Huge Crowd On ganga ghat for Sunset Puja Photo
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में तपोवन, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, त्रिवेणी घाट, साईं घाट, रायवाला और हरिपुरकलां के गंगा घाट और तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

Chhath Festival 2023 In Uttarakhand devotees Huge Crowd On ganga ghat for Sunset Puja Photo
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भी बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे। देहरादून में पूजा के लिए बनाए गए तटों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Festival 2023 In Uttarakhand devotees Huge Crowd On ganga ghat for Sunset Puja Photo
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

छठ घाटों की ओर जाते समय श्रद्धालुओं ने कांच ही बांस  के बहंगिया बहंगी लचकत जाए जैसे पारंपरिक गीत गाए। सोमवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Festival 2023 In Uttarakhand devotees Huge Crowd On ganga ghat for Sunset Puja Photo
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

उधर, देहरादून के छठ घाटों मालदेवता रोड, डालनवाला बलवीर रोड, हरबंस वाला, केसर वाला समेत तमाम छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को बन रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed