छठ पूजा का व्रत इस बार देश के सैनिकों को समर्पित है। कई महिलाएं सैनिकों की दीर्घायु के लिए व्रत रख रही हैं।
सीमा पर तैनात जवानों के लिए इस बार छठ होगा कुछ खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही शहीद हुए सैनिकों को छठ घाट पर रविवार की शाम श्रद्घांजलि दी जाएगी। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार कई व्रती सैनिकों को लिए व्रत रहेंगे और आज सूर्य के अर्घ्य देंगे।
आस्था के महा पर्व छह पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। छठ के सामान से बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने लगभग खरीदारी भी पूरी कर ली है। नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा इस बार कुछ व्रतियों के लिए खास है।
पूर्वा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार और हरिशंकर राव ने बताया कि रायपुर क्षेत्र की कई महिलाएं सैनिकों की दीर्घायु के लिए व्रत रख रही हैं। उन्होंने बताया कि बेबी पणित, उषा देवी, गोविंदगढ़ से मधू, रायपुर से संजय और पवन आदि व्रती सैनिकों के लिए व्रत रख रहे हैं।
महासचिव सुभाष झा और संजय झा ने बताया कि छह पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है। सूर्योपासना का यह लोक पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।